गुजरात में किसानों को नहीं होगी बिजली की किल्लत, सरकार ने लॉन्च की SKY योजना

गुजरात में 15 लाख किसानों के पास बिजली के कनेक्शन हैं. किसान 11.43 मेगावॉट बिजली  का इस्तेमाल करते हैं. उनको सिर्फ 8 घंटे और वह भी रात के वक्त बिजली मिलती है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

देवांग दुबे गौतम / गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 23 जून 2018,
  • अपडेटेड 8:39 PM IST

गुजरात सरकार ने सूर्यशक्ति किसान योजना (SKY) को लॉन्च किया है. इसके जरिए किसान खुद बिजली का उत्पादन करेंगे, और जो बिजली बचेगी उसको बेच पाएंगे और आमदनी बढ़ा पाएंगे. फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जुलाई से शुरु किया जाएगा.  

गुजरात में 15 लाख के पास बिजली के कनेक्शन हैं. किसान 11.43 मेगावॉट बिजली  का इस्तेमाल करते हैं. उनको सिर्फ 8 घंटे और वह भी रात के वक्त बिजली मिलती है. ऐसे में किसानों की दिक्कतों को दूर करने के लिए सोलर पैनल दिया जाएगा, जो कि SKY फिडर के साथ कनेक्टेड होगा.

Advertisement

सोलर पैनल की कुल कीमत का 5 फीसदी पैसा सरकार किसानों को देगी. इस योजना में 60 फीसदी कीमत सरकार सब्सिडी के तौर पर देगी. वहीं 35 फीसदी लोन के तौर पर दिया जाएगा. जिसमें किसान को 7 साल के भीतर पूरा लोन जमा करवाना होगा.

किसानों को खेत में सोलर पैनल लगाने के लिये 10*10 की जगह चाहिए होगी. सोलर पैनल का कनेक्शन खेत कमिटी के जरिए दिए जाएंगे. किसानों को फिलहाल दिन में 8 घंटे ही बिजली मिल रही है. फीडर पर किसान को दिन में 12 घंटे बिजली मिलेगी. अगर किसान इससे नहीं जुड़ता है तो उसे 8 घंटे ही बिजली मिलेगी.

33 जिलों में 137 फीडर लगाए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट की पूरी कीमत 870 करोड़ रुपये होगी. 2 जुलाई से इस पायलट प्रोजेक्ट पर काम शुरु हो जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »