खेड़ा में सवारियों से भरे रिक्शा को ईको कार ने उड़ाया, 3 की मौत 4 घायल

खेड़ा जिले के मातर-तारापुर रोड पर खोडियार चौराहे के पास भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ईको कार ने सवारियों से भरे रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और चार घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय विधायक कल्पेश परमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की जानकरी ली और सही उपचार के आदेश दिए.

Advertisement
सवारियों से भरी रिक्शा को ईको कार ने मारी टक्कर रोड़ पर जमा हुई भीड़( screengrab:ITG) सवारियों से भरी रिक्शा को ईको कार ने मारी टक्कर रोड़ पर जमा हुई भीड़( screengrab:ITG)

हेताली शाह

  • खेड़ा ,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:33 AM IST

गुजरात के खेड़ा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. मातर-तारापुर रोड पर स्थित खोडियार चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने एक रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी तेज थी की रिक्शा बुरी तरह से टूट गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

Advertisement

जानकारी के अनुसार खोडियार चौराहे के एक ईको कार ने रिक्शे को टक्कर मार दी. चीख-पुकार की आवाज सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए दौड़े. लोगों ने जल्द ही क्षतिग्रस्त रिक्शा में फंसे लोगों को बाहर निकाला. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

घायलों में भावनाबेन लालजीभाई रबारी को नडियाद ले जाया गया है. विक्रमभाई, अजीतभाई, तलपदा और लक्ष्मणभाई, सोमाभाई परमार को खेड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि प्रवीणभाई, राठौड़भाई रावल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक कल्पेश परमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल जाकर चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी ली और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. इस भयानक हादसे में मातर-तारापुर रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. मौके पर पहुंची मातर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को  दोबारा बहाल कराया गया.

Advertisement

 फिलहाल पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस दुर्घटना के पीछे की असल वजह का पता लगाने में जुटी है. तेज रफ्तार और वाहन चालक की संभावित लापरवाही समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. सड़क हादसे के सही कारणों का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »