गुजरात में संक्रामक वायरस से 8 शेरों की मौत, गिर क्षेत्र में अलर्ट, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात

गुजरात के गिर अभयारण्य और आसपास के क्षेत्रों में वायरस संक्रमण से अब तक 8 शेरों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकतर शावक शामिल हैं. वन मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और वन विभाग सक्रिय है. शेरों में बेबेसिओसिस वायरस की आशंका जताई गई है और जांच जारी है.

Advertisement
8 शेरों की मौत से मचा हड़कंप. (Photo: Representational) 8 शेरों की मौत से मचा हड़कंप. (Photo: Representational)

ब्रिजेश दोशी

  • जूनागढ़,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

गुजरात के गिर अभयारण्य और उसके आसपास के राजस्व क्षेत्रों में शेरों की संदिग्ध मौतों ने चिंता बढ़ा दी है. अब तक कुल 8 शेरों की मौत हो चुकी है, जिनमें ज्यादातर शावक हैं. वन एवं पर्यावरण मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने गांधीनगर में जानकारी देते हुए कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में कोई नई मौत का मामला सामने नहीं आया है. वन विभाग की टीमें और अनुभवी पशु चिकित्सक लगातार मौके पर निगरानी कर रहे हैं. गिरगढ़ड़ा तालुका और अमरेली के बाबरिया क्षेत्र में यह घटनाएं सामने आई थीं.

Advertisement

प्राथमिक जांच में इन मौतों का कारण ‘बेबेसिओसिस’ नाम के वायरस बताया जा रहा है, जो चिचड़ी से फैलता है. इसको देखते हुए वन विभाग ने मृत शेर शावकों के नमूने तुरंत गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र (GBRC) भेज दिए हैं. रिपोर्ट अगले 3 से 4 दिनों में आने की उम्मीद है. इसके साथ ही जूनागढ़ पशु चिकित्सा महाविद्यालय के विशेषज्ञ डॉक्टर भी जांच में शामिल किए गए हैं. प्रभावित क्षेत्र के 10 किलोमीटर दायरे में रहने वाले शेरों को अलग कर क्वारंटीन किया गया है.

गिर में शेर शावकों की मौत से हड़कंप

वन विभाग की ओर से गिर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर टिक (कीड़े) मारने का अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान युद्धस्तर पर जारी है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में हुई मौतों पर सरकार गंभीर है, लेकिन असली कारण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा.

Advertisement

पीएमओ और सीएम कार्यालय भी स्थिति पर रखे हुए नजर

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उनका कार्यालय स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय भी इस पूरे मामले की निगरानी कर रहा है. वन मंत्री ने कहा कि जहां जरूरत होगी वहां टीकाकरण और अन्य सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि एशियाई शेरों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »