डंपर से टकराई बस में लगी आग, चार लोग जिंदा जले... गुजरात में भीषण सड़क हादसा

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर एक प्राइवेट बस डंपर से टकरा गई, जिससे बस में आग लग गई. इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे.

Advertisement
बस में कुल 25 यात्री सवार थे. (Photo: Representational) बस में कुल 25 यात्री सवार थे. (Photo: Representational)

ब्रिजेश दोशी

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए. ये हादसा अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर लिंबडी के पास हुआ. सामने आया है कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 2:30 बजे एक प्राइवेट बस अहमदाबाद से राजकोट जा रही थी. रास्ते में एक डंपर से टक्कर होने के बाद बस में आग लग गई. बस में 40 लोग सवार थे. 

Advertisement

डंपर में पीछे से टकरा गई बस
पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी है. उनके मुताबिक, अहमदाबाद से राजकोट जा रही एक प्राइवेट बस हाईवे पर डंपर से टकरा गई. राजमार्ग पर डामर ले जा रहे एक डंपर का टायर अचानक फट गया. इस डंपर का बैलेंस बिगड़ गया और उसकी स्पीड धीमी हो गई. ठीक इसी समय तेज गति से आ रही बस पीछे से डंपर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इससे बस में शॉर्ट-सर्किट होने से आग लग गई.  

टक्कर के बाद बस में लगी आग 
रात का वक्त होने से बस में कई यात्री सो रहे थे. हादसे के कारण बस में अफरा-तफरी मच गई और आग तेजी से फैली. घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और स्थानीय लोग भी मदद के लिए मौके पर जुट गए. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही स्थानीय  प्रशासन और दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और काफी  मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. 

Advertisement

पुलिस कर रहे मामले की जांच
घायलों को इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल रेफर किया गया है. एक मरीज ने बताया, 'यह घटना लिंबडी के पास रात के समय हुई थी. डामर से लदे डंपर और बस के बीच हुई भिड़ंत के बाद बस में आग लग गई. आग लगते ही बस में भगदड़ हो गई और मैं ड्राइवर की सीट से कूदकर बाहर निकल गया, लेकिन अन्य लोग बाहर नहीं निकल पाए. शवों को पोस्टमार्टम के लिए चोटिला रेफरल अस्पताल में रखा गया है . पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement