गुजरात: गांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में कैसे फटा बॉयलर, धमाके में 4 मजदूरों की मौत

गांधीनगर जिले के छत्राल GIDC स्थित कोविका डाइज एंड इंटरमीडिएट केमिकल कंपनी में जोरदार धमाके से चार श्रमिकों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बॉयलर वेसल में दबाव बढ़ने से विस्फोट हुआ. हादसा दोपहर करीब 1.30 से 2 बजे के बीच हुआ. पुलिस, फायर ब्रिगेड और FSL की टीम जांच में जुटी हैं.

Advertisement
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट. (Photo: Screengrab) गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट. (Photo: Screengrab)

ब्रिजेश दोशी

  • गांधीनगर ,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

गुजरात के गांधीनगर जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाके से चार श्रमिकों की मौत हो गई. हादसा कलोल तालुका के छत्राल GIDC स्थित कोविका डाइज एंड इंटरमीडिएट कंपनी में हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, केमिकल प्लांट के बॉयलर वेसल में दबाव बढ़ने के कारण जोरदार विस्फोट हुआ. धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसके पास काम कर रहे चार श्रमिक उछलकर दूर जा गिरे. गंभीर चोटों और झुलसने के कारण चारों की मौत हो गई. इस घटना के बाद फैक्ट्री और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 1.30 से 2 बजे के बीच हुआ. उस समय फैक्ट्री में श्रमिक रोज की तरह अपने काम में व्यस्त थे. इसी दौरान केमिकल प्लांट के रिडक्शन वेसल या बॉयलर की नोजल में दबाव अचानक क्षमता से अधिक हो गया.दबाव अनियंत्रित होने के कारण वेसल में जोरदार विस्फोट हुआ. धमाके की चपेट में बॉयलर के पास काम कर रहे चार श्रमिक आ गए. बताया गया कि विस्फोट के प्रभाव से वे हवा में उछलकर दूर जा गिरे और आसपास के कठोर ढांचे से टकरा गए. चारों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई.

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं

हादसे की सूचना मिलने के बाद कलोल तालुका पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं. प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का जायजा लिया. स्थानीय प्रांत अधिकारी और मामलतदार के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब यानी FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची.जांच टीमों ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल की जांच शुरू की. फिलहाल शुरुआती तौर पर बॉयलर वेसल में अत्यधिक दबाव बनने को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि, विस्फोट किस वजह से हुआ और दबाव अचानक कैसे बढ़ा, इसकी सटीक जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि बॉयलर वेसल में ओवर-प्रेशर बनने के कारण विस्फोट हुआ. हालांकि, दुर्घटना की असली वजह की पुष्टि FSL की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. जांच के दौरान फैक्ट्री में सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बॉयलर वेसल में दबाव बढ़ने के पीछे क्या कारण था और हादसे की परिस्थितियां कैसे बनीं.

फायर NOC और मंजूरियों की भी जांच

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कंपनी के पास जरूरी फायर NOC और अन्य कानूनी मंजूरियां होने की सूचना मिली है. इसके बावजूद प्रशासन सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रहा है. गांधीनगर के छत्राल GIDC में हुए इस हादसे में चार श्रमिकों की मौत के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था और बॉयलर वेसल के संचालन से जुड़े सवाल अहम हो गए हैं. फिलहाल पुलिस, प्रशासन और FSL की टीमें दुर्घटना की वजह जानने में जुटी हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »