गुजरात में आसमान से बरसी मौत! बिजली गिरने से चार बच्चों समेत 5 ने गंवाई जान

अमरेली जिले में शनिवार शाम बिजली गिरने से 4 बच्चों समेत 1 महिला की मौत हो गई. एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा है. वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. (Meta AI) प्रतीकात्मक फोटो. (Meta AI)

ब्रिजेश दोशी

  • अमरेली,
  • 19 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 8:28 PM IST

गुजरात में कुदरत का अजीब कहर देखने को मिला. अमरेली जिले में शनिवार शाम बिजली गिरने से 4 बच्चों समेत 1 महिला की मौत हो गई. एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा है. वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दामनगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम करीब छह बजे लाठी के आंबरडी गांव में हुई. उन्होंने बताया कि कुछ मजदूर और उनके बच्चे घर जा रहे थे तभी बिजली गिर गई. पीड़ितों को लाठी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मृतकों की पहचान भारती बेन संथालिया (35), शिल्पा संथालिया (18), रूपाली दलसुखभाई वनोडिया (18), रिद्धि भावेश संथालिया (5) और राधे भावेशभाई संथालिया (5) के रूप में हुई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 

बताया जा रहा है कि देवी पूजक परिवार के 5 लोग खेत में मजदूरी करने गए थे. इस दौरान क्षेत्र में भारी बारिश और आंधी आई. इसके बाद सभी घर आने लगे. इस दौरान उन पर बिजली गिर गई. आकाशीय बिजली गिरने से 4 बच्चों सहित 1 महिला की मौत हो गई. वहीं, आकाशीय बिजली गिरने से 3 अन्य घायलों को इलाज के लिए अमरेली भेजा गया है.

ये भी पढ़ें- 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »