अहमदाबाद: एअर इंडिया विमान हादसे को एक साल पूरे, जांच एजेंसी AAIB ने जारी की प्रोग्रेस रिपोर्ट

अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के 12 जून 2025 के हादसे को एक साल पूरा होने पर AAIB ने जांच की प्रगति पर बयान जारी किया है. एजेंसी ने बताया कि विमान के सिस्टम, फ्लाइट रिकॉर्डर, इंजन और ऑपरेशनल रिकॉर्ड्स की जांच में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है.

Advertisement
AAIB बोला - हर सबूत का वैज्ञानिक विश्लेषण जारी है (Photo: PTI) AAIB बोला - हर सबूत का वैज्ञानिक विश्लेषण जारी है (Photo: PTI)

अमित भारद्वाज

  • अहमदाबाद, गुजरात,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

आज यानी 12 जून 2026 को एक साल पूरा हो गया उस दिन का, जब एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 क्रैश हो गई थी. अहमदाबाद से लंदन जा रहा ये बोइंग 787-8 विमान, टेकऑफ के तुरंत बाद गिर गया था. इस हादसे में 260 से ज्यादा लोगों की जान चली गई. भारत की जांच एजेंसी AAIB ने इस मामले में बड़ा अपडेट दिया है - जांच जारी है, लेकिन अभी तक कोई फाइनल रिपोर्ट नहीं आई.

Advertisement

12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ी. लेकिन टेकऑफ के थोड़ी देर बाद ही ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

जांच कौन कर रहा है?

AAIB यानी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो इस पूरे मामले की जांच कर रहा है. ये भारत का सरकारी जांच दफ्तर है जो हवाई हादसों की तहकीकात करता है. जांच के नियम भारत के 2017 के कानून और ICAO यानी अंतरराष्ट्रीय उड्डयन संगठन के तरीकों के मुताबिक चल रही है.

अब तक क्या-क्या जांचा गया?

पिछले एक साल में जांच टीम ने ये सब देखा:

  • फ्लाइट रिकॉर्डर का डेटा यानी ब्लैक बॉक्स
  • विमान के इंजन और उसके हिस्से
  • विमान के सारे सिस्टम
  • मेंटेनेंस यानी विमान की देखभाल के रिकॉर्ड
  • उड़ान से जुड़े सभी कागजात

जांच में और कौन शामिल है?

Advertisement

सिर्फ भारत की टीम नहीं, बल्कि दूसरे देशों और संस्थाओं के एक्सपर्ट भी इस जांच में मदद कर रहे हैं. जहां जरूरी लगा, वहां खास तकनीकी जांच भी कराई जा रही है.

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद हादसे के बाद एअर इंडिया का एक्शन प्लान: सुरक्षा, मुआवजा और कर्मचारी सहायता पर जोर

अभी जांच कहां तक पहुंची?

AAIB ने कहा है कि जो भी सबूत इकट्ठे हुए हैं, उन्हें अभी मिलाकर पूरी तरह समझा जा रहा है. यानी डेटा जमा हो गया है, अब उसका विश्लेषण यानी एनालिसिस हो रही है. जहाँ जरूरत लगेगी, वहां और जांच भी होगी.

फाइनल रिपोर्ट कब आएगी?

अभी कोई तारीख नहीं बताई गई. AAIB ने कहा है कि जब पूरी जांच खत्म होगी और ICAO के नियमों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय समीक्षा भी हो जाएगी, तभी फाइनल रिपोर्ट जारी होगी.

इस जांच का मकसद क्या है?

AAIB ने साफ कहा है कि इस जांच का उद्देश्य किसी को दोषी ठहराना नहीं है. मकसद है कि आगे ऐसे हादसे न हों, इसके लिए जरूरी सुझाव देना. AAIB ने मीडिया और जनता से भी अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले कोई अंदाजे न लगाएं और खामखाह अफवाहें न फैलाएं.

मृतकों के परिजनों के बारे में क्या कहा?

Advertisement

AAIB ने शुक्रवार को इस दुखद दिन पर उन सभी लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »