अहमदाबाद में सामूहिक विवाह के नाम पर धोखाधड़ी, सामान देने के नाम पर 113 जोड़ों को लगाया लाखों का चूना

अहमदाबाद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के नाम पर धोखाधड़ी हुई है. आयोजकों ने हर जोड़े से रजिस्ट्रेशन के लिए 22 हजार रुपये लिए थे और यहं 113 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिस दिन ये आयोजन किया जाना था, उससे पहले आयोजक ऑफिस में ताला डालकर फरार हो गया. जिसके बाद इन जोड़ों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement
अहमदाबाद में सामूहिक विवाह के नाम पर फर्जीवाड़ा अहमदाबाद में सामूहिक विवाह के नाम पर फर्जीवाड़ा

अतुल तिवारी

  • अहमदाबाद,
  • 28 मई 2024,
  • अपडेटेड 11:08 AM IST

गुजरात के अहमदाबाद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई है. दरअसल आयोजक ने हर जोड़े से रजिस्ट्रेशन के लिए 22 हजार रुपये लिए थे और 24 लाख रुपये की वसूली कर फरार हो गया था. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कराने वाले जोड़ों ने अमराईवाडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई. इस पर कार्रवाई करते हुए आयोजक प्रकाश परमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

हिंदू जन विकास सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से अहमदाबाद के वस्त्राल में महानगर पालिका के पार्टी प्लॉट में 27 मई के दिन सर्वज्ञाति सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में 113 जोड़ों की शादी करवाई जानी थी. जिसके लिए हर जोड़े से 22 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के तौर पर लिए गए थे. इस तरह आयोजक में सामूहिक विवाह के लिए 24 लाख रुपये इकट्ठा किए थे.  

सामूहिक शादी के समय आयोजक की तरफ से सभी जोड़ों को मंगलसूत्र, चांदी की पायल, ईयरिंग समेत 22 सामान दिए जाने थे. जिसके लिए आयोजकों ने 24 लाख रुपये इकट्ठा किए थे. पीड़ित परिवार की तरफ से कहा गया कि शादी 27 मई को आयोजित होनी थी तो सारें जोड़ों के घर शादी की तैयारी जारी थी, लेकिन सामूहिक शादी कार्यक्रम के एक दिन पहले शादी के स्थल पर कोई तैयारी नहीं हुई थी और शादी के अगले ही दिन से आयोजक के ऑफिस पर ताला दिखा और फोन स्विच ऑफ आने लगा. जिसके बाद आयोजक प्रकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई.  

Advertisement

आयोजक ने शादी में सामान देने का किया था वादा

अमराईवाडी पुलिस ने हिंदू जन विकास सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी और सावर्ज्ञाती सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजक प्रकाश परमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पिछले महीने सामूहिक विवाह के लिए 113 जोड़ों से रुपये इकट्ठा करके शादी का सामान देना का वादा किया था लेकिन सामूहिक विवाह के लिए तय से ज्यादा खर्च हो जाने की वजह से सामूहिक विवाह का आयोजन नहीं किया जा सका.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »