दिल्ली में 11 पुलिस अफसरों का प्रमोशन, विवेक भगत बने ADCP

2018 बैच के DANIPS अधिकारी विवेक भगत को प्रमोट कर ADCP बनाया गया है. उनके साथ 11 अन्य अफसरों को भी पदोन्नति मिली है. विवेक भगत हाल ही में 3 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन में छेड़छाड़ के आरोपों और जुलाई में प्रदर्शन के दौरान हुए हमले को लेकर चर्चा में रहे थे.

Advertisement
2018 बैच के DANIPS अफसर विवेक भगत बने ADCP (linkedin/vivek bhagat) 2018 बैच के DANIPS अफसर विवेक भगत बने ADCP (linkedin/vivek bhagat)

अंशुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:32 PM IST

2018 बैच के DANIPS अधिकारी विवेक भगत को ACP से पदोन्नत कर ADCP बनाया गया है. उनकी पदोन्नति से संबंधित सूची सोमवार को जारी की गई. जानकारी के मुताबिक, यह नियमित पदोन्नति है और विवेक भगत इस प्रमोशन के लिए पहले से पात्र थे. उनके साथ 11 अन्य अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है.

विवेक भगत का नाम हाल के दिनों में हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर भी चर्चा में रहा है. 3 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान उन पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए थे. हालांकि, ये आरोप हैं और इनके संबंध में किसी निष्कर्ष को आरोपों की पुष्टि के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

Advertisement

इससे पहले जुलाई में CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान विवेक भगत पर कथित तौर पर हमला किए जाने की बात भी सामने आई थी. इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था.

यह भी पढ़ें: 'जो महिला सवाल करे उसे चुप करा दो...', राहुल गांधी ने अमित शाह और दिल्ली पुलिस को घेरा

अधिकारियों के मुताबिक, भगत की पदोन्नति नियमित प्रक्रिया के तहत हुई है और यह पहले से होना था जिसके बारे में आज ऑर्डर जारी हुआ है.. उनके साथ 11 अन्य अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है.

जिन 12 अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है उनमें, डॉ. विकास श्योकंद, ए. वेंकटेश, गुरसेवक सिंह, रेनू लता, विदुषी कौशिक, मनु हिमांशु, साकारिया मिहिर प्रवीणभाई, गरिमा तिवारी, विवेक भगत, आशीष कुमार, मनीष लाडला और रोहित गुप्ता का नाम शामिल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »