'जो महिला सवाल करे उसे चुप करा दो...', राहुल गांधी ने अमित शाह और दिल्ली पुलिस को घेरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में महिलाओं और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करके दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए हैं (File Photo- PTI) राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करके दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए हैं (File Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों और महिलाओं के साथ कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में इस समय एक ही पैटर्न दिखाई दे रहा है कि जो महिला सवाल पूछती है, उसे चुप कराने की कोशिश की जाती है.

Advertisement

राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि वहां सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया. उन्होंने दावा किया कि महिला प्रदर्शनकारियों ने पुरुष पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं. इसके अलावा महिला पत्रकारों के कैमरे छीने जाने और उन्हें घसीटे जाने के भी आरोप हैं. राहुल गांधी ने कहा कि एक पत्रकार की शिकायत पर एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई.

कांग्रेस नेता ने साकेत थाने से जुड़े मामले का भी जिक्र किया. उन्होंने सवाल उठाया कि जिस थाने में महिलाएं अपनी शिकायत लेकर जाती हैं, अगर वहीं उनके साथ इस तरह का व्यवहार होने के आरोप लगें तो स्थिति गंभीर है.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जिन लोगों पर महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही उनके लिए खतरा बन रहे हैं. उन्होंने दिल्ली पुलिस के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन होने की ओर इशारा करते हुए सीधे गृह मंत्री अमित शाह को घेरा.

Advertisement

राहुल गांधी ने मांग की कि साकेत थाने का पूरा सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किया जाए और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए. उन्होंने महिलाओं के लिए न्याय की मांग की. राहुल गांधी ने अपने बयान के आखिर में गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया, 'अमित शाह जी- आप और आपकी पुलिस महिलाओं से डरती क्यों है?'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »