दिल्ली: कमिश्नर के करीबी की एक रात में दो कार चोरी

मामला 23 मई की रात का है, जब घर के ठीक बगल में सतीश अग्रवाल ने अपनी फॉर्च्यूनर और वर्ना कार खड़ी की हुई थीं. 24 की सुबह जब सतीश अग्रवाल उठे तो दोनों कार गायब मिलीं.

Advertisement
एक रात में दो कार चोरी एक रात में दो कार चोरी

लव रघुवंशी / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2016,
  • अपडेटेड 5:19 AM IST

दिल्ली के पॉश इलाके पीतमपुरा से एक ही रात में कार सवार चोरों ने पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेड सतीश अग्रवाल की फॉर्च्यूनर और वर्ना कार पर हाथ साफ कर दिया. सतीश अग्रवाल दिल्ली पुलिस कमिश्नर के करीबी हैं, लिहाजा पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

मामले में 10 दिन से क्राइम ब्रांच समेत कई टीमें दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर छापा मार रही हैं, लेकिन ना कार मिली ना ही चोर हाथ आए.

Advertisement

मामला 23 मई की रात का है, जब घर के ठीक बगल में सतीश अग्रवाल ने अपनी फॉर्च्यूनर और वर्ना कार खड़ी की हुई थीं. 24 की सुबह जब सतीश अग्रवाल उठे तो दोनों कार गायब मिलीं.


काफी तलाशने के बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई. लेकिन मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस के होश उड़ गए. दरअसल सतीश अग्रवाल दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अलोक वर्मा के जानकार हैं. जैसे ही बात महकमे में फैली. मौके पर लोकल पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंच गई.


पुलिस सूत्रों के मुताबिक मौका-ए-वारदात का सीसीटीवी फूटेज खंगालने पर पता चला की चोर रात के वक्त स्विफ्ट कार में आए और पहले फॉर्च्यूनर कार को उड़ाया. उसके कुछ देर बाद वापस आकर वर्ना कार भी ले उड़े.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »