दिल्ली में डेंगू से हुई इस साल पहली मौत

दिल्ली में इस मौसम में डेंगू से होने वाली मौत का पहला मामला आमने आया है. 18 साल की एक किशोरी की डेंगू के कारण पिछले सप्ताह मौत हो गई.

Advertisement
डेंगू मच्छर डेंगू मच्छर

BHASHA / कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

दिल्ली में इस मौसम में डेंगू से होने वाली मौत का पहला मामला आमने आया है. 18 साल की एक किशोरी की डेंगू के कारण पिछले सप्ताह मौत हो गई. जिसका खुलासा मंगलवार को एक आधिकारिक रिपोर्ट से हुआ. उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके की फरहीन ने लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) आस्ताल में 21 जुलाई को अंतिम सांस ली, यहां उसका इलाज चल रहा था.

Advertisement

पीड़ित के पिता के अनुसार, उनकी बेटी में में कमी-ज्यादा तथा उल्टी जैसे के लक्षण मिलने के बाद उसे दिल्ली सरकार के जंग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों ने उसकी जांच की, जिसका टेस्ट पॉजीटिव आया है.

पीड़िता के पिता ने कहा, 'हमारी बेटी को केवल इंजेक्शन देकर छोड़ दिया गया. जिसके कारण उसकी स्थिति और भी खराब हो गई. इसके बाद उसे अस्पताल में 20 जुलाई की रात को भर्ती कराया गया. ने काफी कोशिश की, लेकिन अगली सुबह उसकी मौत हो गई'. दिल्ली में अब तक डेंगू के 90 मामले दर्ज किए गए हैं.

सबसे ज्यादा डेंगू के मामले दक्षिणी दिल्ली से
इस बार डेंगू के मामले वक्त से पहले ही सामने आने लगे हैं. पिछले साल दिल्ली में डेंगू के लगभग 16 हजार मामले सामने आए थे, जबकि करीब 60 लोगों की मौत हुई थी. अब तक सबसे ज्यादा 51 मामले साउथ एमसीडी और 18 मामले ईस्ट एमसीडी में सामने आए हैं.

Advertisement

बाहर के हैं कई मामले
सोमवार को दिल्ली नगर निगम ने जो आंकड़े जारी किए थे उसमें डेंगू के कुल मामले 90 थे. पिछले एक हफ्ते में ही 40 नए मामले सामने आए हैं. दिल्ली नगर निगम की दावा है कि इनमें से सिर्फ 38 ही दिल्ली के मामले हैं, जबकि 52 डेंगू के मरीज दिल्ली से बाहर के हैं.

डेंगू पर बैठकों का दौर जारी
डेंगू को लेकर पिछले दिनों कई मीटिंग हुईं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली सरकार, एमसीडी और एनडीएमसी के अधिकारियों और मेयर के साथ बैठक की. दिल्ली सरकार ने भी इस बार डेंगू की बेहतर तैयारी का दावा किया है. सरकार ने 300 डेंगू क्लीनिक बनाने की बात कही है साथ ही दिल्ली में डेंगू की जांच के लिए सस्ते जांच किट मुहैया कराने का भी दावा किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »