'अगर मैं सबसे बड़ा ठग तो 50 करोड़ क्यों लिए?', सुकेश ने लगाए केजरीवाल पर लगाए आरोप, पढ़ें तीन पन्नों की चिट्ठी

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से फिर लेटर बम फोड़ा है. सुकेश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए इन आरोप की जांच कराए जाने की मांग की है.

Advertisement
सुकेश चंद्रशेखर और अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) सुकेश चंद्रशेखर और अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

अरविंद ओझा / पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST

दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी एमसीडी की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरने में जुटी है. आक्रामक रणनीति के साथ एमसीडी चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी को महाठग सुकेश चंद्रशेखर की ओर से एक के बाद एक फोड़े जा रहे लेटर बम ने मुश्किल में डाल दिया है.

Advertisement

महाठग सुकेश चंद्रशेखर का एक और लेटर सामने आया है. अपनी चिट्ठी में सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को लेकर कई दावे किए हैं और साथ ही साल 2017 में डिनर पार्टी का जिक्र करते हुए फंड को लेकर भी काफी कुछ लिखा है. सुकेश ने चिट्ठी में आरोप लगाया है कि केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के खिलाफ लिखी गई पहली चिट्ठी के बाद मुझे तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी और प्रशासन धमकियां दे रहा है.

सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा है कि केजरीवाल और उनके मंत्री सत्येंद्र जैन के प्रशासन से डरने वाला नहीं हूं. उसने दावा किया है कि जो जानकारियां दी हैं वो पूरी तरह सही हैं. उनकी जांच करवा ली जाए. मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कठघरे में खड़ा किया है.

Advertisement

सुकेश ने एलजी को लिखे पत्र में केजरीवाल से सीधे सवाल किए हैं. अपने पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को संबोधित करते हुए सवालिया लहजे में कहा है कि अगर मैं देश का सबसे बड़ा ठग हूं तो अपने मेरे जैसे ठग को राज्यसभा सीट का ऑफर देकर 50 करोड़ रुपये क्यों लिए? सुकेश ने आगे ये भी सवाल किया है कि मुझसे आपने और कारोबारियों को पार्टी से जोड़कर 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए कहा था. इसके बदले मुझे पार्टी में कर्नाटक में बड़ा पद भी ऑफर किया जा रहा था.

सुकेश चंद्रशेखर ने हैदराबाद के होटल हयात में डिनर पार्टी का जिक्र करते हुए कहा है कि साल 2016 में आप क्यों मेरी डिनर पार्टी में शरीक हुए थे जब मैंने आपको 50 करोड़ रुपये भी दिए थे. सुकेश चंद्रशेखर ने आगे कहा कि उस पार्टी में सत्येंद्र जैन भी आपके साथ थे. ये पैसा मैंने आपको कैलाश गहलोत के असोला फार्म पर दिए थे. केजरीवालजी, आपने क्यों साल 2017 में सत्येंद्र जैन के काले रंग के iphone से मुझसे बात की थी जब मैं तिहाड़ जेल में बंद था. महाठग ने दावा किया कि ये नंबर सत्येंद्र जैन ने AK2 के नाम से सेव किया हुआ था.

Advertisement

AAP ने बीजेपी पर उठाए सवाल

सुकेश चंद्रशेखर की ओर से अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर लगाए गए आरोप को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर सवाल उठाए हैं. आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर हमला बोला. सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि बीजेपी अब सुकेश चंद्रशेखर का सहारा लेकर चुनाव लड़ रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सुकेश चंद्रशेखर को ब्रांड बना रही है. सौरभ ने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर ने गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर 215 करोड़ रुपये ठगे थे. बीजेपी बताए कि वो रुपये कहां हैं?

सिसोदिया ने बीजेपी पर बोला हमला

सुकेश चंद्रशेखर के लेटर वार पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर पलटवार किया है. मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर सुकेश के साथ डील करने का आरोप लगाया है. मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि MCD और गुजरात चुनाव में हार के डर से बीजेपी ने तिहाड़ में बंद एक ठग से डील की है. वो रोज केजरीवाल के खिलाफ़ बेतुके आरोप लगाएगा और बदले में बीजेपी उसके केस में मदद करेगी. सिसोदिया ने तंज करते हुए कहा कि मैंने सुना है कि अगले हफ्ते उसे जेपी नड्डा बीजेपी में शामिल कराएंगे.

Advertisement

गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर ने इससे पहले भी दिल्ली के एलजी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और तिहाड़ जेल के डीजी पर कई आरोप लगाए थे. सुकेश चंद्रशेखर के लेटर बम फोड़ने के बाद हाई सिक्योरिटी तिहाड़ जेल के डीजी पर गाज गिर गई थी. तिहाड़ जेल के डीजी को पद से हटा दिया गया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »