दिल्ली में बढ़ रहे अपराध को देखते हुए अब एनडीएमसी नया कदम उठाने जा रही है. यहां पीपीपी मॉडल के तहत स्मार्ट स्ट्रीट पोल्स लगाए जाएंगे. हर पोल(खंबे) पर सीसीटीवी, एलईडी लाइटें और वाई-फाई तीनों लगे होंगे, जो न सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से बेहतरीन कदम होगा बल्कि लोगों को मुफ्त में इंटरनेट से जुड़े रहने की सुविधा भी मिलेगी.
एनडीएमसी ने कहा कि वो इस ताजा टेंडर लाने जा रही है. इतना ही नहीं 116 मौजूदा पार्किंस स्पेस को भी बनाने की प्लानिंग है.
इसके लिए एनडीएमसी अंतर्राष्ट्रीय शहरों के साथ ट्विन सिटी एग्रीमेंट साइन करेगी ताकि वो अपने आइडिया और जानकारियां साझा करने के साथ ही मदद भी दे सकें. एनडीएमसी ने कहा कि वो अपने के लिए पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना लाएगी और इन योजनाओं में अपना योगदान देगी.
17 जगहों पर आउटडोर जिम/फिटनेस उपकरण भी लगाए जाएंगे.
मोनिका शर्मा