'रमजान में बंद की जाएं शराब की दुकानें', ओवैसी की पार्टी की दिल्ली सरकार से अपील

शोएब जमई ने दिल्ली सरकार से रमजान के दौरान शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखते हुए तर्क दिया कि जिस तरह सावन में मांसाहार की दुकानें बंद की जाती हैं, उसी तरह रमजान का भी सम्मान होना चाहिए.

Advertisement
AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई. (Photo: X/@shoaibJamei) AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई. (Photo: X/@shoaibJamei)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शोएब जमई ने दिल्ली सरकार से रमजान के पवित्र महीने में सभी शराब की दुकानों को बंद करने की अपील की है. उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर शराब की बिक्री और इसके सेवन पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की भी मांग की है.

शोएब जमई ने सावन के महीने का उदाहरण पेश करते हुए दिल्ली सरकार से कहा कि जब सावन के महीने में मांसाहार (नॉन वेज) की दुकानें बंद कराई जाती हैं और इसके बदले में सम्मान की अपेक्षा की जाती है तो मुस्लिम समुदाय के पवित्र महीने का भी वैसा ही सम्मान होना चाहिए. उनका मानना है कि धार्मिक भावनाओं की कद्र करते हुए सरकार को रमजान के दौरान शराब की दुकानों पर ताला लगा देना चाहिए.

Advertisement

जमई ने अपनी मांग को सीधे तौर पर धार्मिक सम्मान से जोड़ते हुए सरकार को संबोधित किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पवित्र महीनों की मर्यादा बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है. उनके अनुसार, शराब की दुकानों के बंद होने से रमजान की पवित्रता और अधिक सुरक्षित रहेगी. 

शोएब जमई ने रमजान में शराब की दुकानें बंद करने की मांग करते हुए अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 'हमारी दिल्ली सरकार से अपील है कि रमजान के पवित्र महीने में दिल्ली के अंदर सभी शराब की दुकानों को बंद किया जाए. सार्वजनिक जगहों पर शराब की बिक्री एवं खपत की पाबंदी लगाई जाए. जब आप सावन के महीने में नॉन वेज की दुकान बंद कराकर सम्मान चाहते हैं तो हमारे पवित्र महीने में भी आपको सम्मान करना चाहिए.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement