‘2 करोड़ देने का वादा, फिर...’ पुनीत और ससुर की बातचीत का वीडियो, मॉडल टाउन सुसाइड केस में नया मोड़

दिल्ली के मॉडल टाउन सुसाइड केस में नया मोड़ सामने आया है. पीड़ित परिवार ने पुलिस को वीडियो और ऑडियो सबूत सौंपे हैं, जिनमें पुनीत के ससुर जगदीश पाहवा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. परिवार का दावा है कि ससुर ने घर के बदले 2 करोड़ रुपये देने की बात की थी, लेकिन बाद में अपने वादे से पलट गए. इसी के साथ ये लोग पुनीत को धमकी भी देते थे.

Advertisement
वीडियो में पुनीत और जगदीश पाहवा बातचीत करते दिख रहे हैं. (Screengrab) वीडियो में पुनीत और जगदीश पाहवा बातचीत करते दिख रहे हैं. (Screengrab)

अरविंद ओझा / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन में पुनीत खुराना सुसाइड केस का मामला गहराता जा रहा है. इस केस में पुनीत के परिवार वालों ने उनके ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का दावा है कि ससुराल पक्ष वादे से मुकर गया और धमकी दे रहा था, इसी के चलते पुनीत मानसिक दबाव में था, जिसकी वजह से पुनीत ने सुसाइड कर लिया.

Advertisement

पुनीत के परिजनों ने 12 अक्टूबर 2023 की एक वीडियो क्लिप पेश की है, जिसमें पुनीत और उनके ससुर जगदीश पाहवा बातचीत करते दिख रहे हैं. वीडियो में जगदीश पाहवा पुनीत से उनकी पत्नी मनिका के नाम पर रजिस्टर्ड घर के बदले 2 करोड़ रुपये देने की बात कर रहे हैं, लेकिन बाद में जगदीश पाहवा अपनी बात से मुकर गए.

यहां देखें Video

पुनीत के परिवार का दावा है कि उनके पास एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है, जिसमें ससुर जगदीश पाहवा अपने पहले किए गए वादे से पलटते हुए सुनाई दे रहे हैं. परिवार का कहना है कि यह सबूत दर्शाता है कि पुनीत को ससुराल वालों से लगातार धमकियां मिल रही थीं.

पुनीत के परिजनों ने पुलिस को वीडियो और ऑडियो सबूत सौंपे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की इन हरकतों की वजह से पुनीत मानसिक रूप से टूट गया था. परिजनों ने मांग की है कि इस मामले की गहन जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मनिका के पिता को दिए 1.65 करोड़...' कारोबारी की फैमिली का दावा, क्या है मॉडल टाउन सुसाइड केस की कहानी?

पुनीत के परिवार का कहना है कि पुनीत को उसके ससुराल वाले बार-बार धमकियां देते थे. इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुनीत के परिजनों द्वारा दिए गए सबूतों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस केस में सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जाएगी.

साल 2016 में हुई थी पुनीत और मनिका की शादी

बता दें कि दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके के कल्याण विहार में पुनीत खुराना ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुनीत की शादी साल 2016 में मॉडल टाउन की रहने वाली मनिका पाहवा के साथ हुई थी. शुरुआत में सब ठीक चल रहा था, लेकिन उसके बाद दोनों में विवाद होने लगा.

दो साल तक पुनीत माता-पिता से अलग पत्नी के साथ रहा, लेकिन इसके बाद जब दोनों के बीच नहीं बनी तो पुनीत घर आ गया और मनिका अपने माता-पिता के घर चली गई. दोनों ने कोर्ट में तलाक का केस भी दाखिल कर दिया था. पुनीत के परिजनों का आरोप है कि मनिका और उसके घर वालों ने पुनीत को इतना परेशान किया कि उसने खुदकुशी कर ली.

Advertisement

घटना के बाद पुलिस ने कहा था कि इस मामले में व्यापार में घाटे के एंगल से भी जांच की जा रही है. परिजनों ने घटना को लेकर आरोप लगाया था कि पुनीत ने आखिरी बार पत्नी से फोन पर बात की थी. वहीं पुलिस ने कहा था कि फोन पर बिजनेस को लेकर बात हुई थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »