पाकिस्तान ने भारत पर दागी फतेह-1 मिसाइल, एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया

पाकिस्तान की तरफ से भारत पर फतेह-1 मिसाइल से हमला किया है. एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइल को हवा में ही मार गिराया है. फतेह-1 एक बैलिस्टिक मिसाइल है और यह काफी खतरनाक माना जाता है. पाकिस्तान ने शनिवार दोपहर 12 बजे तक अपना एयर स्पेस बंद करने का फैसला लिया है.

Advertisement
पाकिस्तान के फतेह-1 मिसाइल को भारतीय वायु प्रणाली ने किया नष्ट पाकिस्तान के फतेह-1 मिसाइल को भारतीय वायु प्रणाली ने किया नष्ट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2025,
  • अपडेटेड 6:10 AM IST

पाकिस्तान की तरफ से भारत पर फतेह-1 मिसाइल से हमला किया है. एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइल को हवा में ही मार गिराया है. फतेह-1 एक बैलिस्टिक मिसाइल है और यह काफी खतरनाक माना जाता है. यह मिसाइल भारत के पश्चिमी क्षेत्र में कहीं एक रणनीतिक लक्ष्य को निशाना बना रहा था. 

क्या है फतेह-1 मिसाइल?

पाकिस्तान की फतेह-1 एक गाइडेड मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम है, जो एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है. इस मिसाइल की लगभग 140 किलोमीटर की रेंज है. फतेह-1 कई तरह के वारहेड ले जाने में भी सक्षम है. इस मिसाइल को ट्रक-आधारित लॉन्चर से दागा जा सकता है.

Advertisement

पाकिस्तान ने एयरस्पेस किया बंद

भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने अपनी एयरस्पेस पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है. दोपहर 12 बजे तक सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है. रावलपिंडी और रफीकी एयरबेस पर हुए धमाके के बाद यह फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़ें: भारत ने दागीं 6 बैलिस्टिक मिसाइल, पाकिस्तान के तीन एयर बेस के पास हुआ धमाका- PAK आर्मी का दावा

भारत में 32 एयरपोर्ट हुए बंद 

भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हमलों का करारा जवाब दे रही है. यह सैन्य कार्रवाई इस समय जारी है, जिससे सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. पाकिस्तान द्वारा भारत के चार राज्यों के 26 शहरों में नागरिक क्षेत्रों पर सैकड़ों ड्रोन हमले किए जाने के बाद, सुरक्षा कारणों से देश के 32 हवाई अड्डों का परिचालन 14 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. मौजूदा हालात पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आज चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »