नोएडा-ग्रेनो के बीच चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो के किराये के प्रस्ताव को हरी झंडी

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक आलोक टंडन ने बताया कि न्यूनतम किराया 10 रुपये तथा अधिकतम किराया 50 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है. शुक्रवार को हुई 18वीं बोर्ड बैठक में नोएडा-ग्रेनो के बीच चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो के किराये के प्रस्ताव को हरी झंडी प्रदान कर दी गई.

Advertisement
प्रतीकात्‍मक फोटो प्रतीकात्‍मक फोटो

aajtak.in

  • नई द‍िल्‍ली,
  • 29 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की शुक्रवार को हुई 18वीं बोर्ड बैठक में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो के किराये के प्रस्ताव को हरी झंडी प्रदान कर दी गई.

एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक आलोक टंडन ने बताया कि न्यूनतम किराया 10 रुपये तथा अधिकतम किराया 50 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है. बोर्ड द्वारा मंजूर किराया सूची में दो स्टेशन के लिए 15 रुपये, 3-6 स्टेशन के बीच 20 रुपये, 7-9 स्टेशनों तक 30 रुपये, 10-16 स्टेशनों के लिए 40 रुपये तथा 17 एवं उससे अधिक स्टेशनों के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपये किराया निर्धारित किया गया. वहीं, स्मार्ट कार्ड धारकों के लिए न्यूनतम किराया 9 रुपये तथा अधिकतम 45 रुपये तय किया गया है यानी स्मार्ट कार्ड धारकों को अन्य लोगों के मुकाबले 5 फीसदी की किराये में छूट मिलेगी.

Advertisement

उन्होंने बताया कि बोर्ड बैठक में मेट्रो कोरीडोर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई निर्णय लिए गए. मेट्रो की सुरक्षा के लिए उ.प्र. पीएसी की 49वीं वाहिनी को तैनात किया जाएगा. इसके अलावा कुछ निजी सुरक्षा कर्मी भी तैनात किये जाएंगे जिनका प्रशिक्षण सीआईएसएफ द्वारा कराया जा रहा है. सुरक्षा बलों का वेतन राज्य सरकार वहन करेगी.

प्रबंध निदेशक ने बताया कि मेट्रो सुरक्षाबलों के आवासीय व्यवस्था के लिए नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा 800 भवन मुहैया कराये जाएंगे. यह आवास एनएमआरसी को खरीदने पड़ेंगे.

एनएमआरसी की बोर्ड बैठक में नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-5 यानी 14.95 किलोमीटर के मेट्रो विस्तार के प्रस्ताव को शासन को भेजने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई. बैठक में वर्ष 2017-18 की बैलेंस शीट एवं वार्षिक लेखा रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई.

Advertisement

उन्होंने बताया कि एक्वा लाइन मेट्रो रेल को शुरू करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखा गया है. जैसे ही शासन से इसके उद्घाटन की तिथि तय हो जाएगी इसकी शुरुआत कर दी जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »