'राहुल गांधी की बात मानते रहे तो कांग्रेस खत्म हो जाएगी', पदयात्रा में बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन

भाजपा की पदयात्रा में अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उनकी बात मानते रहने पर पार्टी खत्म हो जाएगी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकतंत्र को सुरक्षित बताया और मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के तैयार होने की बात कही.

Advertisement
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन. (Photo- BJP) बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन. (Photo- BJP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदयात्रा के दौरान कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का भरोसा लोकतंत्र में उसके विश्वास को दिखाता है. बीजेपी चीफ ने कहा कि देश के 140 करोड़ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार हैं और सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने वाले नेता मोदी हैं.

Advertisement

नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर संविधान को लेकर दिखावा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, लेकिन उन्हें वास्तव में संविधान की परवाह नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और उनके परिवार की बातों को सही मानते हैं. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की बात मानते रहने पर कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण को राहुल गांधी का जवाब, टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस की बैठक पर उठाए सवाल

'लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत'

भगवान महावीर के पवित्र स्थल के सामने पदयात्रा शुरू करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता सत्ता में रहने के बावजूद सड़कों पर संघर्ष करते हैं और विपक्ष में रहते हुए भी अपनी आवाज उठाते हैं. उन्होंने इसे बीजेपी कार्यकर्ताओं की पहचान बताया. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ नेता एक परिवार के नियमों और इच्छाओं को देश का कानून बनाने की कोशिश करते हैं. लेकिन भारतीय लोकतंत्र की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि आपातकाल लगाने के बाद भी इसका अनुभव किया जा चुका है.

Advertisement

'मतदाता सूची से हटेंगे घुसपैठियों के नाम'

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मतदाता सूचियों को पूरी तरह साफ किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वोट देने के हकदार हर वास्तविक भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होगा, जबकि घुसपैठियों के नाम हटाए जाएंगे. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता इस काम के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का जामिया दौरा रद्द, प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात करने जाने वाले थे LoP

कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए नवीन ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब कोविड-19 आया था, तब ये लोग सड़कों पर कहीं दिखाई नहीं दिए. नवीन ने आरोप लगाया कि जब भी देश पर कोई संकट आता है, ऐसे लोग नजर नहीं आते. बीजेपी अध्यक्ष ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और लोकतंत्र को लेकर भरोसा जताया, जबकि कांग्रेस और राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए.

गौरतलब है कि, नीतिन नवीन की यह पदयात्रा दिल्ली से शुरू हुई है लेकिन अलग-अलग स्थानों पर एक महीने तक चलेगी. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी 1 नवंबर को रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त और एसआईआर को लेकर यह रैली की आयोजित की जाएगी. इससे पहले बीजेपी ने अपनी पदयात्रा की शुरुआत कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »