निशु आजाद केस में लगेगा SC-ST एक्ट, सीजेपी नेताओं के प्रदर्शन के बाद मानी दिल्ली पुलिस

जंतर-मंतर मारपीट मामले में वायरल पॉडकास्ट क्लिप के बाद CJP और कांग्रेस की लीगल टीम सक्रिय हो गई है. CJP नेता संसद मार्ग थाने पहुंचे, जबकि कांग्रेस की टीम स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी और FIR में अतिरिक्त धाराएं जोड़ने की मांग करेगी.

Advertisement
जंतर-मंतर मारपीट मामले में CJP  टीम संसद मार्ग थाने पहुंची. जंतर-मंतर मारपीट मामले में CJP टीम संसद मार्ग थाने पहुंची.

अंशुल सिंह / ऐश्वर्या पालीवाल

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:43 PM IST

निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली में एक बार फिर हंगामा खड़ा हो गया है. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हुई इस घटना को लेकर अब संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू किया. सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक पॉडकास्ट क्लिप ने पूरे मामले को फिर से गरमा दिया है, जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज ने खुद यह स्वीकार किया है कि संजय कुमार के सिर पर हमला उसी ने किया था.

Advertisement

प्रतिनिधिमंडल संसद मार्ग थाने से बाहर निकल गया है. सौरव दास, निशु आजाद, चंद्रशेखर आजाद और आशुतोष रांका थाने से बाहर आए. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, FIR में SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ने को लेकर कानूनी सलाह ली जा रही है. इसके अलावा यह भी कानूनी राय ली जा रही है कि दर्ज FIR में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी जा सकती है या नहीं.

कानून के मुताबिक, चार्जशीट दाखिल करने के दौरान FIR में नई धाराएं जोड़ी जा सकती हैं. अगर SC/ST एक्ट और हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ी जाती हैं, तो आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी जरूरी होगी. प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव भी पहुंचे थे.

कांग्रेस की तरफ से दी गई जानकारी 

दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लकड़ा ने दिल्ली पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बैठक को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि निशु और उनके पिता अंदर हैं और पुलिस ने माना है कि कुछ तथ्य छूट गए थे. अक्षय लकड़ा के मुताबिक, FIR में SC-ST एक्ट जोड़ दिया गया है. अन्य धाराएं जोड़ने के लिए मेडिकल राय ली जा रही है. दिल्ली पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया है कि जांच में पॉडकास्ट को संज्ञान में लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुख्य मांग आरोपी की गिरफ्तारी है. चूंकि आरोपी दिल्ली में नहीं है, इसलिए आगे की कार्रवाई को लेकर अपडेट दिया जाएगा.

Advertisement

क्या है पूरा मामला

दरअसल यह पूरा विवाद कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन से जुड़ा है, जहां निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट हुई थी और इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी.  इस घटना के बाद से ही CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी लगातार दिल्ली पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करती आई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी. अब हाल ही में सामने आई एक पॉडकास्ट क्लिप ने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है. 

इस वायरल वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज ने खुलेआम यह दावा किया कि संजय कुमार के सिर पर वार करने वाला वही था. इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा कि राजनीतिक प्रभाव की वजह से उसके खिलाफ अब तक कोई बड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं हो पाई है.

यह वीडियो सामने आते ही CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका अपने समर्थकों के साथ पटेल चौक से संसद मार्ग थाने के लिए निकल पड़े. इस पूरे मामले में समाज पार्टी (कांशी राम) के राष्ट्रीय के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने भी उनका साथ दिया और वो भी थाने पहुंचे. पीड़ित परिवार की बेटी निशु आजाद भी खुद थाने पहुंचीं ताकि इस मामले में जल्द से जल्द इंसाफ मिल सके.

Advertisement

आशुतोष रांका ने लगाया आरोप

थाने पहुंचने के बाद CJP के सह संयोजक आशुतोष रांका ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान संजय जी के साथ बहुत बुरी तरह मारपीट की गई थी, जिसमें उनके सिर पर गहरी चोट आई थी.  उन्होंने बताया कि सौरव दास और उनकी पूरी टीम शुरू से ही दिल्ली पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की मांग करती रही, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी.

रांका ने आगे कहा कि अब जब घटना में शामिल लोग खुद खुलेआम यह मान रहे हैं कि उन्होंने संजय जी पर हमला किया और उन्हें मारने की कोशिश की, तब भी दिल्ली पुलिस चुप बैठी है. उनका आरोप है कि कपिल मिश्रा और बीजेपी कार्यकर्ताओं के दबाव में पुलिस ने जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने इसे देश और लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक दिन बताया. उनका कहना है कि उनकी पूरी टीम शुरुआत से ही संजय जी और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रही है.

CJP की मुख्य मांग है कि दिल्ली पुलिस उन लोगों को तुरंत गिरफ्तार करे जिन्होंने खुद इस घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है, और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर सभी लागू गंभीर धाराएं लगाई जाएं. इस बीच कांग्रेस पार्टी भी इस मामले में सक्रिय हो गई है. पार्टी की लीगल टीम अब निशु आजाद की मदद के लिए आगे आई है. यह कदम कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उठाया गया है, जिसके बाद कांग्रेस की कानूनी टीम इस मामले में सक्रिय रूप से काम में जुट गई है.

Advertisement

निशु आजाद ने राहुल गांधी से कानूनी मदद मांगी थी. कांग्रेस सांसद ने मदद देने का भरोसा दिया था, जिसके बाद कांग्रेस की टीम इस मामले को लेकर एक्टिव हुई . 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »