दिल्ली विधानसभा में सोमवार को जहां उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सरकार का बजट पेश किया, वहीं सदन में पाकिस्तानी जेआईटी के भारत आने का मामले पर जमकर हंगामा हुआ. जल संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा ने पठानकोट हमले की जांच की लिए आई जेआईटी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदीजी आईएसआई के नागों को दूध पिलाते हैं.
नारेबाजी के बाद विधानसभा स्थगित
सदन में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने का मामला उठाते हुए जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद कार्यवाही स्थगति कर दी गई. सभी ने 'पाकिस्तानी जेआईटी वापस जाओ' के नारे लगाए. नारेबाजी बंद करने के लिए स्पीकर के अनुरोध के बावजूद कुछ विधायकों ने नारे लगाए और सदन में बैनर लहराए. हंगामे के बाद विधानसभा को स्थगित कर दिया गया.
क्या आईएसआई को दिया गया क्लीन चिट
इसके पहले सदन में बोलते हुए ने कहा कि वह पीएम मोदी से पूछना चाहते हैं कि क्या उन्होंने आईएसआई को क्लीनचिट दे दिया है? अगर नहीं दिया है तो पठानकोट हमले की जांच के लिए आई पाकिस्तानी जेआईटी में इसके सदस्य क्यों हैं?
केजरीवाल ने पूछा- मोदीजी ने क्यों घुटने टेके
दूसरी ओर, सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इन मसलों को लेकर पीएम मोदी और उनकी सरकार पर जमकर हमले बोले. उन्होंने कहा कि आईबी और सीबीआई को जांच के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए था. इसके बदले आईएसआई और पाकिस्तान सेना बनकर यहां आ गई है. उन्होंने कहा कि मोदीजी ने पाकिस्तान के सामने क्यों घुटने टेक दिए हैं?
केशव कुमार