तीन महीने से संसद में एंट्री की फिराक में था मनोरंजन, आरोपी सागर की ऐसे कराई थी एंट्री

सांसद प्रताप सिम्हा के करीबी सूत्रों ने ने बताया कि सांसद के आदेश पर बुधवार के लिए 3 पास जारी किए गए थे. हालाकि एक व्यक्ति और एक महिला को वापस लौटना पड़ा. क्योंकि वह अपने बच्चे के साथ आई थीं. जिसका नाम एंट्री पास में उल्लेखित नहीं था.

Advertisement
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपी सागर और मनोरंजन संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपी सागर और मनोरंजन

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 13 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

संसद की सुरक्षा में आज बड़ी चूक का मामला सामने आया है. संसद में 'स्मोक अटैक' में 6 किरदार बताए जा रहे हैं. इसमें 5 आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जबकि एक शख्स की तलाश जारी है. लोकसभा के अंदर 'स्मोक अटैक' करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. इसमें एक आरोपी सागर शर्मा है जबकि दूसरा आरोपी मनोरंजन डी है. जानकारी के मुताबिक मनोरंजन पिछले 3 महीने से ज्यादा समय से संसद में एंट्री पास के लिए बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा और उनके ऑफिस का चक्कर लगा रहा था. 

Advertisement

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 2 लोगों के लिए एंट्री पास जारी किए गए थे. आरोपी मनोरंजन डी मैसूरु से आया था. वह अक्सर बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के ऑफिस में आता-जाता था. मनोरंजन डी ने सागर शर्मा को अपना दोस्त बताया था और नई संसद देखने के बहाने उन्हें पास जारी कराए थे.

सांसद प्रताप सिम्हा के करीबी सूत्रों ने ने बताया कि सांसद के आदेश पर बुधवार के लिए 3 पास जारी किए गए थे. हालाकि एक व्यक्ति और एक महिला को वापस लौटना पड़ा. क्योंकि वह अपने बच्चे के साथ आई थीं. जिसका नाम एंट्री पास में उल्लेखित नहीं था. 

पुलिस ने जिन 4 आरोपियों को अऱेस्ट किया है, उसमें सागर शर्मा लखनऊ का रहने वाला है, जबकि मनोरंजन डी बेंगलुरु का निवासी है. इन दोनों आरोपियों ने लोकसभा के अंदर स्मोक अटैक किया था. जबकि संसद के बाहर से पुलिस ने हरियाणा की रहने वाली नीलम और महाराष्ट्र के निवासी अमोल शिंदे को अरेस्ट किया है.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक सागर शर्मा 2 साल तक बेंगलुरु में रहा था. इसके बाद वह अगस्त 2023 में लखनऊ लौट आया था. सागर लखनऊ का रहने वाला है. सागर की मां ने कहा बेटा धरना प्रदर्शन करने की बात कहकर गया था. वह बैटरी रिक्शा चलाता है. 2 दिन पहले ही दिल्ली गया था. वह कभी कोई लड़ाई झगड़ा नहीं करता. उसके पिता कारपेंटर का काम करते हैं. घर में सिर्फ चार लोग हैं. आरोपी सागर, एक बहन और माता-पिता. परिवार 15 साल से लखनऊ के रामनगर में रह रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »