केजरीवाल के खिलाफ आज लोकायुक्त को 16 हजार पन्नों के सबूत देंगे कपिल मिश्रा

आम आदमी पार्टी के निलंबित विधायक और दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा अब सत्येंद्र जैन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर लगाए गए भ्रष्टाचार के सबूत लोकायुक्त को सौंपेंगे.

Advertisement
सबूत देने की तैयारी सबूत देने की तैयारी

दिनेश अग्रहरि / रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 10:47 AM IST

आम आदमी पार्टी के निलंबित विधायक और दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा अब सत्येंद्र जैन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर लगाए गए भ्रष्टाचार के सबूत लोकायुक्त को सौंपेंगे.

खुद कपिल मिश्रा ने इसकी जानकारी ट्विटर के ज़रिए शेयर की. पहले कपिल मिश्रा को बुधवार को लोकायुक्त दफ्तर जाना था, लेकिन फिर उनको 6 जुलाई का समय मिला है. अब कपिल गुरुवार को सुबह 10 बजे लोकायुक्त दफ्तर जाएंगे. आपको बता दें कि मंत्री पद से निलंबित होते ही कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे और उसकी शिकायत लोकायुक्त दफ्तर में की थी और मई के आखिरी हफ्ते में बकायदा लोकायुक्त में बयान भी दर्ज करा चुके हैं.

कपिल मिश्रा के मुताबिक उन्होंने 16 हज़ार पन्नों का सबूत तैयार किया है, जिसमें सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार से जुड़े कई कागज़ात हैं, जिसे वो गुरुवार सुबह लोकायुक्त को सौंपेंगे. कपिल मिश्रा के मुताबिक गुरुवार को जो सबूत वो लोकायुक्त में देने जा रहे हैं उनमें जलबोर्ड टैंकर घोटाले की जांच में देरी, आम आदमी पार्टी नेताओं की विदेश यात्राएं और फर्ज़ी कंपनियों का हवाला के ज़रिए जो चंदा पार्टी को दिया गया है वो शामिल हैं.

Advertisement

आपको बता दें कि कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं की विदेश यात्रा पर हुए खर्चे और पार्टी को मिले चंदे की जानकारी मांगी थी और आरोप लगाया था कि सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल दोनो मिले हुए हैं, क्योंकि सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार करते रहे और अरविंद केजरीवाल ने सबकुछ पता होते हुए भी जैन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement