वेस्टर्न डिस्टरबेंस से फिर बदलेगा मौसम! इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मैदानी इलाकों में होगा मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर के इलाके में होली के बाद चिलचिलाती गर्मी से धधकने लगते थे, मगर इस बार होली से ठीक 1 दिन पहले हल्की-फुल्की बारिश ने मौसम को पूरे तरीके से बदल दिया. अब आने वाले एक हफ्ते तक दिल्ली एनसीआर के लोग ठंडी हवा का लुत्फ उठा सकेंगे.

Advertisement
Delhi Weather Update Delhi Weather Update

अनामिका गौड़

  • ,
  • 26 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

देश की राजधानी नई दिल्ली में आज तेज धूप खिली है.हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में शामतक बादलों का डेरा देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में 28, 29 और 30 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम सुहवाना रहेगा. 28 मार्च को नई दिल्ली में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी. 

Advertisement

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट 

दिल्ली में 28 मार्च को बारिश
दिल्ली एनसीआर के इलाके में होली के बाद चिलचिलाती गर्मी से धधकने लगते थे, मगर इस बार होली से ठीक 1 दिन पहले हल्की-फुल्की बारिश ने मौसम को पूरे तरीके से बदल दिया. अब आने वाले एक हफ्ते तक दिल्ली एनसीआर के लोग ठंडी हवा का लुत्फ उठा सकेंगे. मौसम विभाग की मानें को 28 मार्च को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. 

Delhi Weather Update

हीटवेव की नहीं संभावना
मौसम विभाग की मानें तो मार्च के आखिर तक अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री रहने की आशंका है. मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते इस हफ्ते तापमान और नहीं बढ़ेगा. हालांकि न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है. वहीं, हीटवेव की बात करें तो मौसम विभाग ने अभी हीटवेव की संभावनाएं नहीं जताई हैं.हालांकि राजस्थान और चेन्नई के कुछ इलाकों के लिए गर्मी और आर्द्रता की वार्निंग जारी की है. 

Advertisement

नई दिल्ली में 28, 29 और 30 को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, 28 मार्च को नई दिल्ली में बारिश होगी. वहीं, 29 मार्च को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.इसी के साथ, हल्की बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. 30 मार्च को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा. इसी के साथ, 30 मार्च को बादलों का डेरा रहेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement