'देश में H1N1 का कोई नया स्ट्रेन नहीं...', स्वाइन फ्लू मामलों में बढ़ोतरी पर ICMR की सफाई

देश में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में लगातार का इजाफा हो रहा है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने साफ किया है कि कोई नया H1N1 स्ट्रेन नहीं मिला है. मौजूदा वायरस फ्लू वैक्सीन से मेल खाता है.

Advertisement
ICMR ने साफ किया है कि कोई नया H1N1 स्ट्रेन नहीं मिला है. मौजूदा वायरस फ्लू वैक्सीन से मेल खाता है. (Photo-ITG) ICMR ने साफ किया है कि कोई नया H1N1 स्ट्रेन नहीं मिला है. मौजूदा वायरस फ्लू वैक्सीन से मेल खाता है. (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:23 PM IST

देश में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं. खासकर दिल्ली में H1N1 के मरीजों की संख्या बढ़ी है. इसे लेकर लोगों में डर भी बढ़ रहा है. अब भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद यानी ICMR ने बड़ी राहत की खबर दी है. ICMR ने कहा है कि देश में H1N1 का कोई नया स्ट्रेन नहीं मिला है. फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है.

Advertisement

ICMR का कहना है कि देश में वही H1N1 वायरस फैल रहा है, जो पहले से मौजूद है. इसमें कोई नया बदलाव सामने नहीं आया है. अभी जो वायरस फैल रहा है, वह मौजूदा फ्लू वैक्सीन से मेल खाता है. इसलिए इसे लेकर किसी नए खतरे की बात सामने नहीं आई है.

मेडिकल विभाग की ओर से जारी एडवायजरी के मुताबिक, H1N1 होने पर आमतौर पर बुखार आता है. खांसी हो सकती है. सिर में दर्द और शरीर में दर्द भी होता है. ज्यादातर लोग कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं. आराम और सही इलाज से बीमारी पर काबू पाया जा सकता है.

हालांकि छोटे बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए. ऐसे लोगों में बीमारी गंभीर होने का खतरा ज्यादा हो सकता है.

Advertisement

अगर बुखार या खांसी लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. हालत ज्यादा खराब होने पर तुरंत अस्पताल जाना जरूरी है.

दिल्ली में 2300 से ज्यादा मामले

दिल्ली में इस साल अब तक फ्लू के 2300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इनमें 1777 से ज्यादा मामले H1N1 के हैं. मेडिकल विभाग ने बताया कि सिर्फ गुरुवार को ही H1N1 के 114 नए मामले सामने आए.

मामले बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने लोगों के लिए स्वास्थ्य सलाह जारी की है. लोगों से साफ-सफाई रखने को कहा गया है. खांसते और छींकते समय मुंह ढकने की सलाह दी गई है. भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचने को कहा गया है.

केंद्र सरकार भी कर रही निगरानी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को देश में H1N1 की स्थिति की समीक्षा की. बैठक में दिल्ली पर खास ध्यान दिया गया. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह भी बैठक में मौजूद रहे. बैठक में अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम, बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता की भी जानकारी ली गई.

सरकार यह भी देख रही है कि कहीं अचानक बहुत ज्यादा मरीज तो नहीं बढ़ रहे हैं. किसी इलाके में एक साथ बड़ी संख्या में मामले सामने आने पर तुरंत कार्रवाई करने की तैयारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, 1777 मरीज मिले, एडवाइजरी जारी

ICMR ने साफ किया है कि अभी H1N1 का कोई नया स्ट्रेन नहीं मिला है. इसलिए लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. लेकिन सावधानी जरूरी है. बुखार, खांसी या शरीर में दर्द जैसे लक्षण हों तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. 

सरकार और स्वास्थ्य विभाग भी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं. फिलहाल सबसे जरूरी है कि लोग साफ-सफाई रखें और बीमारी के लक्षण दिखने पर समय पर इलाज कराएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »