दिल्ली के करोलबाग स्थित Vishal Mega Mart में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

दिल्ली के करोलबाग स्थित अजमल खान रोड पर विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार शाम शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. आग फर्स्ट फ्लोर से शुरू हुई और तेजी से फैल गई. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुटीं. कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों का माल जल गया. पुलिस और फायर विभाग जांच में जुटे हैं.

Advertisement
शॉर्ट सर्किट से लगी आग. शॉर्ट सर्किट से लगी आग.

श्रेया चटर्जी

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 10:10 PM IST

दिल्ली के करोलबाग इलाके में शुक्रवार शाम अजमल खान रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट में अचानक भीषण आग लग गई. यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से फर्स्ट फ्लोर से शुरू हुई थी, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया. इस हदसे में लाखों का माल जलकर खाक हो गया. वहीं, विशाल मेगा मार्ट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले स्टाफ ने आग बुझाने के लिए अंदर रखे फायर सिलेंडरों का इस्तेमाल किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका और धीरे-धीरे लपटें तेज होती चली गईं. आग लगते ही शोर मच गया और लोगों को तुरंत बिल्डिंग से बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते ही शाम करीब 6:30 बजे दमकल विभाग को फायर कॉल दी गई.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आग की दूसरी बड़ी घटना, कृष्णा नगर की एक बिल्डिंग में लगी आग, 3 लोगों की मौत

इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. साथ ही दिल्ली पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को खाली कराकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली. फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल आग पर काबू पाने का काम जारी है. राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. 

Advertisement

आग पर पा लिया गया काबू

वहीं, विशाल मेगा मार्ट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. हालांकि बिल्डिंग में भारी धुआं भरा हुआ है. फायर ब्रिगेड की टीम कूलिंग प्रक्रिया में जुटी है. आग बुझाने के बाद मॉल के फ्रंट की दीवार तोड़कर धुएं को बाहर निकाला जा रहा है, ताकि दमकल कर्मी बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर तक सुरक्षित रूप से पहुंच सकें.

हालांकि, आग की भयावहता इतनी थी कि माल में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. दमकल अधिकारियों का कहना है कि आग पर जल्द ही पूरी तरह काबू पा लिया गया. वहीं, पुलिस और फायर डिपार्टमेंट मामले की जांच में जुटे हैं कि शॉर्ट सर्किट किस वजह से हुआ और आग इतनी तेजी से कैसे फैली. आसपास के दुकानदारों और लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »