दिल्ली: ओल्ड सीमापुरी में लगी आग, दम घुटने से दो महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत

दिल्ली में आग लगने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. घटना राजधानी के ओल्ड सीमापुरी की है. वहां एक इमारत में आग लग गई थी, फिर दम घुटने से दो महिला और दो पुरुषों ने जान गंवा दी.

Advertisement
दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी में लगी आग दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी में लगी आग

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 9:45 AM IST
  • दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी इलाके में आग लगी
  • आग लगने से उठे धुएं में चार लोगों का दम घुंटा

दिल्ली में आग (Delhi Fire) लगने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. घटना राजधानी के ओल्ड सीमापुरी की है. वहां एक इमारत में आग लग गई थी, फिर दम घुटने से दो महिला और दो पुरुषों ने जान गंवा दी. घटना मंगलवार सुबह 4 बजे की है. वहां मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में आग लगी थी. मारे गए सभी लोग एक ही कमरे में थे. फिलहाल फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, ओल्ड सीमापुरी के इस मकान में 58 साल के होरीलाल अपने परिवार के साथ रह रहे थे. सुबह करीब 4:07 बजे इलाके के लोगों ने घर से धुआं निकलते हुए देखा. फिर उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को खबर की.

घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें जिस मकान में आग लगी उसके नीचे एक एंबुलेंस खड़ी दिख रही है. तीन मंजिला घर के नीचे बहुत सारे लोग भी जमा हैं.

खोड़ा कॉलोनी में भी लगी आग

आज सुबह लगभग 5 बजकर 55 मिनट पर खोड़ा कॉलोनी की गली नंबर 1 इतवार बाजार में भी एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई. तीन मंजिला मकान में नमकीन चिप्स बनाए जाते थे. जानकारी के मुताबिक, मकान के अंदर गैस सिलेंडर व काफी मात्रा में ड्रम में तेल था जिसमें आग लगने से स्थिति गंभीर हो गई थी. गैस सिलेंडर फटने से मकान की ऊपरी छत गिर गई थी और ड्रमों में रखा तेल बहकर नालियों में पहुंच गया था. फिलहाल फायर ब्रिगेड्स ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »