दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत से अनहोनी की आशंका, सत्येंद्र जैन ने लिखा केंद्र को पत्र

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपने ट्वीट में लिखा कि जीटीबी हॉस्पिटल में 500 मरीज ऑक्सीजन पर हैं. ऐसे में यहां सिर्फ 4 घंटे की ही ऑक्सीजन बची हुई है. जिससे कि किसी बड़ी अनहोनी घटने का डर बना हुआ है.

Advertisement
दिल्ली के अस्पतालों में मंडरा रहा ऑक्सीजन की किल्लत का संकट (सांकेतिक तस्वीर) दिल्ली के अस्पतालों में मंडरा रहा ऑक्सीजन की किल्लत का संकट (सांकेतिक तस्वीर)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 4:42 AM IST
  • जीटीबी हॉस्पिटल में बचा सिर्फ 4 घंटे का ऑक्सीजन
  • दिल्ली को हर दिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों पर काफी दबाव बढ़ गया है. ऐसे में यहां पर ऑक्सीजन के साथ साथ वेटिंलेटर समेत कई अहम सुविधाओं की भारी कमी की शिकायत की जा रही है. इसी बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मदद मांगी है. सत्येंद्र जैन ने ट्वीट करते हुए कहा कि जीटीबी अस्पताल में अब सिर्फ 4 घंटे की ही ऑक्सीजन बची हुआ है.

Advertisement

सत्येंद्र जैन ने अपने ट्वीट में लिखा कि जीटीबी हॉस्पिटल में 500 मरीज ऑक्सीजन पर हैं. ऐसे में यहां सिर्फ 4 घंटे की ही ऑक्सीजन बची हुई है. जिससे कि किसी बड़ी अनहोनी घटने का डर बना हुआ है. ऐसे में जल्द से जल्द सप्लाई जारी करें. जैन ने बताया कि दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को क्रमश: 240 और 365 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई हुई थी. उन्होंने कहा कि दिल्ली को हर दिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरुरत है. 

जैन ने बताया कि दिल्ली के ज्यादातर अस्पतालों में सिर्फ 10 से 12 घंटे की ही ऑक्सीजन बची हुई है. वहीं इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है. कुछ ही घंटे के लिए ऑक्सीजन बची हुई है और केंद्र तत्काल मुहैया कराए. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है. मैं फिर से केंद्र से अनुरोध करता हूं दिल्ली को तत्काल ऑक्सीजन मुहैया कराई जाए. कुछ ही अस्पतालों में कुछ ही घंटों के लिए ऑक्सीजन बची हुई है.

Advertisement

इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर कहा कि ऑक्सीजन को लेकर सब अस्पतालों से SOS फोन आ रहे हैं.  सप्लाई करने वाले लोगों को अलग-अलग राज्यों में रोक दिया जा रहा है. ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर राज्यों के बीच जंगलराज न हो, इसके लिए केंद्र सरकार को बेहद संवेदनशील और सक्रिय रहना होगा.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »