पूर्वी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या

पूर्वी दिल्ली इलाके में रविवार सुबह लगभग 5 बजे एक व्यक्ति की बेरहमी से लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

Advertisement
पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है. (Photo- ITGD) पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है. (Photo- ITGD)

अंशुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 06 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:46 AM IST

पूर्वी दिल्ली इलाके में रविवार सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. लगभग सुबह 5 बजे एक व्यक्ति की लाठियों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है.

ये मामला ईस्ट दिल्ली के न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन के एरिया में मयूर विहार फेज 3 का है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और शव को बरामद किया.

Advertisement

मौके पर फॉरेंसिक स्पेशलिस्ट की टीम को भी बुलाया गया है जो सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है. दिल्ली पुलिस ने इलाके से CCTV फुटेज भी बरामद कर लिया है और अब उसे खंगाल रही है.

घटना के चश्मदीद सिक्योरिटी गार्ड नंदलाल यादव ने बताया कि दो लोग मिलकर एक शख्स को मार रहे थे. उन्होंने कहा, 'मैंने सुबह 4 बजे कुछ लोगों को देखा था. वो लोग मुझे भी जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे, जिसके बाद मैं वहां से साइड हो गया और फोन किया.' नंदलाल ने बताया कि उन्होंने फोन करके पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »