दिल्ली में डायरेक्ट बस सेवा शुरू, प्रदूषण से मिलेगी राहत!

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को लेकर एनजीटी के आदेश का पालन होने लगा है. डीटीसी ने सोमवार से दिल्ली के अलग अलग रूट्स पर डायरेक्ट बस सेवा शुरु की है. ये बस आपको घर के पिक करेगी और सीधे दफ्तर छोड़ेगी.

Advertisement
दिल्ली में नयी बस सेवा की शुरुआत दिल्ली में नयी बस सेवा की शुरुआत

रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2017,
  • अपडेटेड 10:45 AM IST

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को लेकर एनजीटी के आदेश का पालन होने लगा है. डीटीसी ने सोमवार से दिल्ली के अलग अलग रूट्स पर डायरेक्ट बस सेवा शुरु की है. ये बस आपको घर के पिक करेगी और सीधे दफ्तर छोड़ेगी.

दरअसल दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए NGT ने डीटीसी को आदेश दिए थे कि वो अलग-अलग रुटों पर ऐसी बसें शुरु करे. आदेश में कहा गया था कि बसें सीधे यात्री की मंजिल पर जाकर ही रुकें.

Advertisement

कैसी होगी सर्विस
NGT के आदेश पर ही डीटीसी ने शुरु की है. ये बसें एक प्वाइंट से शुरु होकर उनके डेस्टिनेशन प्वाइंट तक नॉन-स्टॉप चलेंगी. इनका मकसद पीक आवर्स के दौरान दिल्ली की सड़कों से निजी गाड़ियां कम करना है. ताकि लोग इन बसों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें और अपनी गाड़ियों में चलने से बचें.

यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए बसों को नॉन-स्टॉप चलाया गया है. ताकि ऑफिस के लिए भी लोग इसका इस्तेमाल कर सकें और उन्हें आने जाने में देरी न हो.

यहां छोड़ेंगी बसें
के मुताबिक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के 20 रूट से होकर ये बसें गुजरेंगी. ये बसें नेहरु प्लेस, कनॉट प्लेस, शास्त्री भवन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स जैसे उन इलाकों तक नॉन-स्टॉप चलेंगी जहां ज्यादातर दफ्तर हैं. ये बसें सुबह 7:55 से शुरु होकर 8:40 तक चलेंगी और शाम में 5:55 बजे से डेस्टिनेशन तक वापस छोड़ेंगी.

Advertisement

पहले दिन फीका रहा रिस्पॉन्स
सोमवार को इस योजना का पहला दिन था लिहाजा रिस्पॉन्स फीका रहा. लोगों को बसों के बारे में जानकारी नहीं थी इसलिए बेहद कम लोग बसों में दिखे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »