साउथ दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या

साउथ दिल्ली के सी.आर. पार्क इलाके में पैसों के विवाद में बाप-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. वारदात तारा अपार्टमेंट के फ्लैट में हुई. आरोपी बहस के बाद दोनों पर टूट पड़ा. गंभीर हालत में उन्हें मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार रेड कर रही है.

Advertisement
सी.आर. पार्क में डबल मर्डर.(Photo: Screengrab) सी.आर. पार्क में डबल मर्डर.(Photo: Screengrab)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:06 PM IST

साउथ दिल्ली के पॉश इलाके सी.आर. पार्क में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक फ्लैट के अंदर बाप और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान पिता राकेश (60) और बेटे करन (30) के रूप में हुई है. यह वारदात तारा अपार्टमेंट (Tara Apartment) के एक फ्लैट के अंदर हुई. बताया जा रहा है कि आरोपी का पिता और बेटे से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हत्या की दो घटनाएं... करावल नगर में पत्नी और दो बेटियों का मर्डर, नंद नगरी में भाई ने बहन के प्रेमी को मारी गोली

सूत्रों के अनुसार आरोपी घर पहुंचा, जहां पहले बहस हुई. बहस कुछ ही देर में हिंसक हो गई और आरोपी ने पिता और पुत्र पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और फ्लैट में ही लहूलुहान होकर गिर पड़े.

घायलों को अस्पताल ले जाया गया

घटना के बाद दोनों को तुरंत इलाज के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया.

दोहरी हत्या की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोग दहशत में हैं और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

आरोपी की तलाश में पुलिस रेड

सूत्रों के मुताबिक आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार रेड कर रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वारदात के हर पहलू को खंगाला जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement