LG ने केजरीवाल को फिर दिया झटका, एप आधारित प्रीमियम बस सर्विस को नहीं दी मंजूरी

केजरीवाल सरकार इस योजना को 1 जून से शुरू करने वाली थी. दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से प्रस्तावित योजना पर फिर से विचार करने को कहा है.

Advertisement

रोहित गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2016,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने एप आधारित लग्जरी बस सेवा शुरू करने के केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देने से इंकार कर दिया है. जंग ने इस संबंध में जारी अधिसूचना में उनके नाम का दुरुपयोग करने को लेकर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर संजय कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है.

1 जून से शुरू होनी थी यह सर्विस
इस योजना को 1 जून से शुरू करने वाली थी. दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से प्रस्तावित योजना पर फिर से विचार करने को कहा है. इस कदम से उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री में फिर से तनातनी की स्थिति पैदा हो सकती है. जंग और केजरीवाल में अलग-अलग मुद्दों को चलती आ रही है.

Advertisement

LG ने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से मांगा जवाब
सूत्रों ने बताया, ‘उपराज्यपाल ने सरकार द्वारा अधिसूचित एप आधारित प्रीमियम बस सेवा को मंजूरी देने से इंकार कर दिया है. यह बस सेवा मौजूदा नियमों के अनुसार शुरू नहीं की जा रही थी. उपराज्यपाल ने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से स्पष्टीकरण मांगा है और तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है.’ दिल्ली कैबिनेट ने एप आधारित टैक्सी की तर्ज पर इस महीने की शुरुआत में एप आधारित बस सेवा शुरू करने को मंजूरी दी थी.

सूत्रों के अनुसार, ने कुमार से यह भी पूछा है कि उन्होंने कैबिनेट को योजना के नियमों के ख‍िलाफ होने की सूचना क्यों नहीं दी?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement