Delhi Weather: दिल्लीवासी हो जाएं सावधान, कल से बदलने वाला है मौसम, मुंबई में हीट वेव को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Today: मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार और बुधवार को राजधानी दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. इसके अलावा, होली के दिन यानी 18 मार्च को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री होगा और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा.

Advertisement
Delhi Weather Update Delhi Weather Update

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 4:13 PM IST
  • दिल्ली में दो दिन चलेंगी तेज हवाएं
  • होली के दिन कहर बरपाएगी गर्मी

Weather Forecast: उत्तर भारत के तापमान (North India Temperature) में कुछ दिनों से तेजी से बढ़ोतरी जारी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi temperature) में इस हफ्ते भी पारा और बढ़ेगा और होली के त्योहार पर गर्मी अपना कहर ढाएगी. वहीं, राजधानी में कल (मंगलवार) से मौसम बदलने वाला है. दरअसल, दो दिनों तक एक बार फिर से तेज हवाएं चलने वाली हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को सावधान रहने की जरूरत है.

Advertisement

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 15 मार्च को तापमान में बढ़ोतरी होगी और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री व अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा. बुधवार की बात करें तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

Delhi Weather

मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को राजधानी में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. इसके अलावा, होली के दिन यानी 18 मार्च को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री होगा और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. अगले दिन यानी कि 19 मार्च की बात करें तो इस दिन गर्मी और बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.

Advertisement

वहीं, मौसम विभाग ने बताया है कि बीते दिन का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा, आज राजधानी में सूर्यास्त शाम 6:28 मिनट पर हो सकता है, जबकि कल का सूर्योदय सुबह 6:32 बजे होगा.  

मुंबई में येलो अलर्ट जारी - 
सोमवार को मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए उत्तरी कोंकण, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ में लू की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है. रविवार को मुंबई का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए शहर में तापमान को लेकर चेतावनी दी है और कहा है कि तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement