दिल्ली के वसंत विहार में लिफ्ट में फंसा इजरायली एंबेसी का कर्मचारी, पुलिस ने सुरक्षित निकाला

दिल्ली के वसंत विहार में इजरायली एंबेसी का एक कर्मचारी लिफ्ट में फंस गया था. सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला.

Advertisement
दिल्ली: लिफ्ट में फंसे इजरायली दूतावास कर्मी का सुरक्षित रेस्क्यू (Photo-ITG) दिल्ली: लिफ्ट में फंसे इजरायली दूतावास कर्मी का सुरक्षित रेस्क्यू (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में मंगलवार को इजरायली एंबेसी का एक कर्मचारी लिफ्ट में फंस गया. सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

पुलिस के मुताबिक, ये घटना दोपहर करीब 12:20 बजे वसंत विहार की एक बिल्डिंग में हुई. लिफ्ट में एक व्यक्ति के फंसने की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंची.

Advertisement

फायर विभाग ने रेस्क्यू के लिए तीन गाड़ियां मौके पर भेजी थीं, लेकिन उससे पहले ही दिल्ली पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए लिफ्ट में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाल लिया.

तकनीकी खराबी के कारण बीच में रुकी लिफ्ट

पुलिस ने बताया कि लिफ्ट में फंसे व्यक्ति की पहचान 23 साल के युवक के तौर पर हुई है, जो कि इजरायली एंबेसी में कर्मचारी है. रेस्क्यू के बाद युवक पूरी तरह सुरक्षित था और उसे किसी तरह की मेडिकल मदद की जरूरत नहीं पड़ी.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट बीच रास्ते में रुक गई थी. जिसके कारण युवक अंदर फंस गया. अधिकारियों के मुताबिक, लिफ्ट खराब होने की असली वजह का पता लगाया जा रहा है. इसके लिए लिफ्ट की आगे की जांच की जा रही है, ताकि तकनीकी समस्या की सही जानकारी मिल सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »