बिहार के सीतामढ़ी में इलाज के नाम पर बच्चों को हवा में उछालने का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है. मामला परिहार थाना क्षेत्र के महादेवपट्टी गांव का है, जहां तांत्रिक श्रवण महतो पर बच्चों के साथ ऐसी हरकत करने का आरोप है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. परिहार थानाध्यक्ष के बयान पर तांत्रिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है.