दिल्ली: सिलेंडर ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, 11 साल की बच्ची ने लगा दी छलांग

दिल्ली के उत्तम नगर में एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई. बताया जाता है कि बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर सिलेंडर फटने की वजह से आग लगी थी. इस दौरान घबराहट की वजह से 11 साल की बच्ची ने ऊपर से नीचे छलांग लगा दी. आग बुझाने के लिए चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद थी.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2024,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

दिल्ली के उत्तम नगर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जब एक चाल मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई. बताया जाता है कि दूसरी मंजिल पर एक जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई. देखते ही देखते आग का दायरा बढ़ गया और दूसरी मंजिल से तीसरे और चौथे तक लपटें पहुंचने लगी.

कुछ ही समय में आग तीसरी और चौथी मंजिल को अपने जद में ले चुकी थी. बताया जाता है कि उत्तम नगर के संजय इंक्लेव में जब आग लगी तो आग से बचने के लिए  घबराहट में 11 साल की एक बच्ची ने छलांग लगा दी. इस कारण बच्ची का पैर टूट गया.  वहीं 18 साल के नकुल नाम का युवक भी आग की चपेट में आने से झुलस गया. उसे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. 

Advertisement

सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग
लोगों ने बताया कि बिल्डिंग में आग सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से लगी थी. बलास्ट की वजह से ही बिल्डिंग की एक दीवार गिर गई और दीवार की चपेट आने से 22 साल की रीना के सिर में गंभीर चोट लग गई है. उसे भी आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. आग लगने की वजह से काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
बताया जाता है कि आग लगते ही धमाके की आवाज सुनाई दी. इसके बाद आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां बुलानी पड़ी. तक जाकर आग बुझ पाई. फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »