विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली परिवहन मंत्री पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत निजी कंपनी मैसर्स जेबीएम ऑटो लिमिटिड से 1000 लो फ्लोर बसें 14,000 रुपये प्रति दिन किराए पर लेने की योजना को अंतिम रूप दे चुके हैं.

Advertisement
विजेंद्र गुप्ता विजेंद्र गुप्ता

राम किंकर सिंह / वरुण शैलेश

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल सरकार के परिवहन विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. शनिवार को उन्होंने कहा कि बिना टेंडर के निजी कंपनी को 1000 लो फ्लोर बसें चलाने का ठेका दिया जाना था.

उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री इन बसों को 14,000 रुपये प्रति दिन किराए पर देना चाहते हैं. इसको अंतिम रूप देने से पहले तो प्रस्ताव को परिवहन, विधि और वित्तीय विभागों की स्वीकृति लेनी ज़रूरी है, लेकिन आईएएस अधिकारी के विरोध पर परिवहन सचिव पर जमकर भड़ास निकाली गई.  

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के नेता गुप्ता ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएगा. परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत निजी कंपनी मैसर्स जेबीएम ऑटो लिमिटिड से 1000 14,000 रुपये प्रति दिन किराए पर लेने की योजना को अंतिम रूप दे चुके हैं. इस प्रकार कम्पनी को 4.20 लाख रुपये प्रति मास किराया दिया जाएगा, जो कि पूरे वर्ष में 50.40 लाख आता है.

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार 10 वर्ष में 70 लाख रुपये की पर सरकार लगभग पांच करोड़ रुपये निजी कंपनी को देगी. कंपनी की यह भी शर्त स्वीकार की गई है कि कंडक्टर का वेतन, सीएनजी पर व्यय और जीएसटी सहित सभी कर सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे. यह अजीबो गरीब शर्त भी स्वीकार की गई है कि इन बसों का पंजीकरण डीटीसी और जेबीएम कंपनी के नाम पर होगा. चूंकि डीटीसी इन बसों की सह-मालिक होगी और परमिट डीटीसी के नाम पर होगा. इन बसों को 10,000 प्रति मास प्रति बस की फीस से भी मुक्त रखा जाएगा. प्रस्ताव का विरोध करने पर परिवहन सचिव वर्षा जोशी पर जमकर भड़ास निकाली गई.

Advertisement

विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि कंपनी ने जून में दिल्ली सरकार को सीएनजी आधारित एसी और नॉन एसी बसें किराए पर देने की पेशकश की थी. कंपनी की पेशकश को बिना टेंडर के स्वीकार कर लिया गया. यह न सिर्फ वित्तीय नियमों का उल्लंघन है, बल्कि कंपनी को इतनी बड़ी संख्या में बसों का निर्माण करने और चलाने का अनुभव भी नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »