कोरोना के नए स्ट्रेन से ना घबराएं दिल्लीवाले, सरकार ने तैयार कर रखी है बचाव की रणनीति: सत्येंद्र जैन

इंग्लैंड में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद से दुनियाभर में दहशत फैली है, इसी बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इंग्लैंड में कोरोना के आए नए स्ट्रेन पर दिल्लीवालों को न घबराने की सलाह दी है. जैन ने दावा किया है कि दिल्ली सरकार ने इससे बचाव की रणनीति तैयार की है.

Advertisement
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 23 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:25 AM IST
  • कोरोना के नए स्ट्रेन से ना घरबाएं दिल्लीवासी: सत्येंद्र जैन
  • दिल्ली सरकार ने तैयार कर रखी है बचाव की रणनीति
  • इंग्लैंड से दिल्ली आए यात्रियों की होगी ट्रेसिंग

इंग्लैंड में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद से दुनियाभर में दहशत फैली है, इसी बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इंग्लैंड में कोरोना के आए नए स्ट्रेन पर दिल्लीवालों को न घबराने की सलाह दी है. जैन ने दावा किया है कि दिल्ली सरकार ने इससे बचाव की रणनीति तैयार की है.

उन्होंने आगे कहा कि पिछले 10 दिनों में इंग्लैंड से दिल्ली आए यात्रियों को ट्रेस कर उनकी जांच की जा रही है. सभी यात्रियों की डोर टू डोर ट्रेसिंग करके जांच की जाएगी. सत्येंद्र जैन ने कहा कि यदि हम दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मास्क पहनते हैं, तो कोरोना के कितने भी स्वरूप आ जाएं, हम उससे सुरक्षित रह सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सीन के आते ही टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. दिल्ली सरकार ने अपनी तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली है.

Advertisement

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि वैक्सीन कहीं बाहर से नहीं आएगी, बल्कि हमारे देश में ही बन रही है और जैसे ही वैक्सीन आ जाएगी, हम टीकाकरण का कार्य शुरू कर देंगे. उन्होंने कहा कि हमें बस वैक्सीन का इंतजार है, बाकी हमारी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

स्वास्थ्य मंत्री ने इंग्लैंड में कोरोना के नए स्ट्रेन में आने वाले मामले को लेकर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से ब्रिटेन से आने वालीं फ्लाइट पर पांबदी लगाने की मांग की थी और आज से ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट पर पाबंदी लगा दी गई है. अब जो भी फ्लाइट विदेश से आएंगी, उसमें आने वाले सभी लोगों की पहले जांच होगी और जो लोग आ चुके हैं, उनके घर जाकर मेडिकल टीम उनकी जांच करेगी.

Advertisement

देखें आजतक LIVE TV

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमें कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप से घबराने की जरूरत नहीं है. अगर हम नियमों का पालन करेंगे और घर से बाहर जाते समय मास्क पहनेंगे, तो चाहे कितने भी नए स्वरूप आ जाएं, हम इस वायरस से सुरक्षित रह सकते हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना का यह नया स्वरूप काफी तेजी से फैल रहा है, इसलिए हमें पहले से भी ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है. इंग्लैंड में इस वायरस ने काफी हड़कंप मचा दिया है.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर हम इसके आंकड़े देखें, तो जहां इंग्लैंड में रोजाना 5000-6000 केस आ रहे थे, वो अब बढ़कर प्रतिदिन 30,000 तक पहुंच गया है. इससे इस बात का अंदाजा लगता है कि यह संक्रमण कितनी तेजी से फैल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि पहले भी मार्च में विदेश से आने वाली फ्लाइट के कारण ही देश में कोरोना संक्रमण फैला था. इस बात को ध्यान मे रखते हुए सीएम ने ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट पर पाबंदी लगाने की अपील की थी.

दिल्ली में अगस्त के बाद पहली बार 900 से कम नए केस
उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस के नए केस में लगातार गिरावट आ रही है. कल दिल्ली में 803 नए केस सामने आए. उन्होंने बताया कि दिल्ली में पॉजिटिविटी दर सबसे कम 1.29 प्रतिशत है. मंत्री ने कहा कि पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट आ रही है. पिछले 4-5 दिनों से यह दर 2 प्रतिशत से नीचे है और 10-12 दिन से 5 प्रतिशत से कम है.

उन्होंने इस सफलता के लिए सभी दिल्ली वासियों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने सभी नियमों का पालन किया और उसी का परिणाम है कि आज हमारे सामने ऐसे आंकड़े हैं और आज दिल्ली कोरोना के प्रकोप से धीरे-धीरे बाहर आ रही है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »