दिल्ली: हॉस्टल के कमरे में मृत मिली 19 साल की नर्सिंग छात्रा, फांसी लगाकर दी जान

दिल्ली के राजेंद्र नगर में एक नर्सिंग छात्रा के फंदे से लटककर जान देने का मामला सामने आया है. छात्रा की उम्र 19 साल बताई जा रही है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement
शुरुआती जांच के मुताबिक, छात्रा ने कथित तौर पर अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. (Photo: Representational) शुरुआती जांच के मुताबिक, छात्रा ने कथित तौर पर अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. (Photo: Representational)

स्नेहा मोरदानी

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:18 AM IST

दिल्ली के राजेंद्र नगर में पुलिस को एक प्राइवेट हॉस्पिटल से 19 साल की नर्सिंग छात्रा के सुसाइड की जानकारी मिली. मृतक छात्रा दिल्ली के नजफगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है, जो बीएससी नर्सिंग के तीसरे साल में पढ़ाई कर रही थी.

शुरुआती जांच के मुताबिक, उसने कथित तौर पर अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत जरूरी कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची. क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और घटना के हालात की आगे की जांच चल रही है.

Advertisement

अब इस मामले में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल प्रशासन का बयान भी सामने आया है. अस्पताल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. इस घटना के बारे में जानकर हमें गहरा सदमा लगा और हम चिंतित हैं.

अस्पताल प्रशासन जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रहा है और घटना से जुड़ी सभी अहम बातों और हालात की जांच की जा रही है. हम अधिकारियों का सहयोग जारी रखेंगे और जांच में तथ्य सामने आने के बाद जानकारी देंगे.

इस बीच, कुछ दिन पहले महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था, जहां बताया जा रहा है कि नीट परीक्षा में कम अंक आने से तनाव में आए 19 साल के एक छात्र ने खौफनाक कदम उठाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.

यह भी पढ़ें: पड़ोसन पर डाला उबलता पानी, फिर कमरे में बनाया बंधक! फरीदाबाद में मैरिड कपल पर लगे गंभीर आरोप

Advertisement

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर तालुका के खंडाला गांव में नीट एग्जाम की तैयारी कर रहे 19 साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली.

मृतक की पहचान सूरज सुभाष शिंदे के रूप में हुई है. शुरुआती जांच के अनुसार, नीट एग्जाम में कम नंबर आने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था.

सूरज घर पर रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था. पुलिस ने बताया कि आत्महत्या से पहले उसने दो लाइन की एक चिट्ठी भी लिखी. इसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए कहा, 'सॉरी आई और अप्पा, अगले जन्म में आपके लिए डॉक्टर बनूंगा. अपना ख्याल रखना और खुश रहना.'

नोट:- अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »