दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश... IMD का रेड अलर्ट, 15 फ्लाइट्स रूट डायवर्ट

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. बारिश से उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन फ्लाइट्स पर इसका गहरा असर हुआ है. इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर 15 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है.

Advertisement
दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना हो गया है. (Photo- Pexels) दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना हो गया है. (Photo- Pexels)

अनमोल नाथ

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मौसम ने करवट बदल ली है. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में भारी बारिश को लेकर 'रेड अलर्ट' जारी किया है. तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ा है.

दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार को मध्यम स्तर की बारिश हुई. इस बारिश से दिल्लीवासियों को पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है. रविवार दोपहर ढाई बजे तक दिल्ली के छतरपुर इलाके में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई.

Advertisement

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम स्तर की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. ऐसे में मौसम विभाग ने दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया है.

कहां कितनी बारिश हुई?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दोपहर 2:30 बजे तक छतरपुर में 49 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके बाद गुरुग्राम में 35 मिमी, महरौली में 18 मिमी, ग्रेटर नोएडा में 17 मिमी, नजफगढ़ में 8 मिमी और जनकपुरी में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई. 

बारिश के चलते कई फ्लाइट्स डायवर्ट

दिल्ली में अचानक शुरू हुई भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से फ्लाइट्स की लैंडिंग में काफी दिक्कतें आ रही हैं. विजिबिलिटी कम होने और सुरक्षा कारणों से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कुल 15 उड़ानों के रूट बदले गए हैं. फ्लाइट्स के अचानक डायवर्ट होने और देरी के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है.

दिल्ली एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि राजधानी में मौसम बहुत ज्यादा खराब हो गया है. इस वजह से 10 घरेलू और 5 इंटरनेशनल फ्लाइट्, को दिल्ली में न उतारकर दूसरे शहरों की तरफ मोड़ना पड़ा है. इन सभी 15 फ्लाइट्स को सुरक्षित लैंडिंग के लिए जयपुर और लखनऊ के एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है.

Advertisement

विमान कंपनियों ने यात्रियों से मांगी माफी

खराब मौसम और उड़ानों के प्रभावित होने पर एयरलाइन कंपनियों ने भी बयान जारी किए हैं. अकासा एयर ने अपने यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए माफी मांगी है. अकासा एयर ने सोशल मीडिया पर कहा, 'दिल्ली में खराब मौसम के कारण हमारे नेटवर्क की कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं. हम समझते हैं कि इससे आपकी यात्रा की योजनाओं में दिक्कत आ सकती है. इसके लिए हम आपसे धैर्य रखने और सहयोग करने का अनुरोध करते हैं.'

यह भी पढ़ें: मॉनसून की पहली भारी बारिश में राजधानी बेहाल, दिल्ली-द्वारका एक्सप्रेस-वे बंद, तुगलकाबाद समेत कई जगहों पर जलभराव

मौसम विभाग ने दिल्ली में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »