राजीव चौक-जनपथ... CJP प्रोटेस्ट के कारण दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, ना चढ़ पाएंगे-ना उतर पाएंगे यात्री

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है. कुछ प्रमुख स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी.

Advertisement
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर सीजेपी के प्रदर्शनकारी देखे गए थे. (Photo: PTI) दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर सीजेपी के प्रदर्शनकारी देखे गए थे. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST

दिल्ली में CJP के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच गुरुवार को भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद हैं. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया कि सुरक्षा कारणों से ये स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे. राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी.

DMRC के मुताबिक, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम स्टेशन बंद रहेंगे. इन स्टेशनों पर यात्री न तो प्रवेश कर सकेंगे और न ही बाहर निकल सकेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: CJP Protest in Delhi: दिल्ली से मुंबई तक प्रोटेस्ट... CJP धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी, वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर जांच लें और वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें. राजधानी दिल्ली में CJP के आंदोलन और संसद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने कई इलाकों में बैरिकेडिंग की है.

सीजेपी के प्रदर्शनकारी भी मेट्रो स्टेशनों पर देखे गए थे. इसी वजह से मेट्रो सेवाओं पर भी असर पड़ा है. संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती बढ़ा दी गई है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. DMRC ने कहा है कि हालात की लगातार समीक्षा की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियों से मिले निर्देशों के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे DMRC के आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें.

Advertisement

बीते दिन भी लोगों को हुई थी भारी परेशानी

सुरक्षा कारणों से बुधवार को भी 16 मेट्रो स्टेशन करीब आठ घंटे तक बंद रहे थे. दोपहर में झंडेवालान स्टेशन को भी बंद स्टेशनों की सूची में शामिल किया गया था. शाम को जाकर इन स्टेशनों के एग्जिट गेट खोले गए. स्टेशन बंद होने की वजह से हजारों ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, छात्र और दूसरे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

कई यात्रियों ने बताया कि ट्रेनें तो चल रही थीं, लेकिन बंद स्टेशनों पर नहीं रुक रही थीं. ऐसे में उन्हें अपने गंतव्य से आगे उतरकर सड़क मार्ग से वापस आना पड़ा. कई लोग कॉलेज, ऑफिस और जरूरी कामों के लिए देर से पहुंचे. बस स्टॉप और ऑटो स्टैंड पर लंबी कतारें देखने को मिलीं, जबकि ऑनलाइन कैब की मांग भी अचानक बढ़ गई.

यह भी पढ़ें: CJP Protest in Delhi: दिल्ली से मुंबई तक प्रोटेस्ट... CJP धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी, वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि बंद स्टेशनों की पहले से स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी हुई. कई लोगों को महंगे किराये पर ऑटो और टैक्सी लेनी पड़ी. विपक्षी नेताओं ने भी मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार को प्रदर्शनकारियों से बातचीत करनी चाहिए थी, आम लोगों को परेशानी में नहीं डालना चाहिए था.

Advertisement

दिल्ली में आज भी प्रभावित रह सकता है ट्रैफिक

CJP के प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था आज भी प्रभावित रह सकता है. इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर रखी है और लोगों से जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है. एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों की तरफ जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले घर से निकलें.

साथ ही मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें, सिर्फ निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें, सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से बचें ताकि यातायात बाधित न हो, और रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए नेविगेशन ऐप का इस्तेमाल करते हुए प्रभावित मार्गों से बचें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »