Advertisement

CJP Protest in Delhi: 'शांति और अहिंसा ही हमारी असली ताकत', दिल्ली के जंतर-मंतर से अभिजित दिपके का संदेश

aajtak.in | नई दिल्ली | 23 जुलाई 2026, 8:34 AM IST

CJP Protest in Delhi Live Updates: दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बैनर तले जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है. 20 जुलाई को 'चलो पार्लियामेंट' मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए. सोनम वांगचुक अस्पताल में भूख हड़ताल जारी रखे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. यह आंदोलन अब मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, पटना से लेकर अन्य शहरों तक फैल चुका है. विपक्ष ने सरकार को घेरा है, जबकि भाजपा इसे राजनीति से प्रेरित बता रही है.

देशभर के बड़े शहरों में फैला छात्र आंदोलन (Photo: PTI)

दिल्ली में छात्रों का आंदोलन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के नाम से जंतर मंतर पर लगातार जारी है. 20 जुलाई को "चलो पार्लियामेंट" मार्च के दौरान हजारों छात्र और युवा संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश में दिल्ली पुलिस से भिड़ गए. पुलिस ने बैरिकेडिंग, लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जिसमें दर्जनों प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए. 

टेंट तोड़े जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी वापस लौटे और मानसून की बारिश में भी धरना जारी रखे हुए हैं. सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती होकर भी भूख हड़ताल पर डटे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

अब यह दिल्ली से निकलकर मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे कई बड़े शहरों तक फैल गया है. प्रदर्शन में ज्यादातर 'जेन जी' और छात्र शामिल हैं, जो शिक्षा व्यवस्था की खामियों, बेरोजगारी और अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर उतरे हैं. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कहा है कि यह आंदोलन अनिश्चित काल तक जारी रहेगा.

राजनीति में भी इस आंदोलन को लेकर हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस समेत पूरे इंडिया गठबंधन ने छात्रों का समर्थन किया है. राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने संसद में नीट परीक्षा को लेकर सवाल उठाए, काले कपड़े पहनकर विरोध जताया और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई.

8:32 AM (17 मिनट पहले)

CJP Protest in Delhi: 'प्रोवोक नहीं होना, शांति ही हमारी ताकत', बोले अभिजित दिपके

Posted by :- Anurag

अभिजीत दिपके ने कहा, 'हम लोगों को यहां पर शांति से बने रहना है. बीजेपी वाले कुछ गुंडे भेजेंगे, जो आपको उकसाने की कोशिश करेंगे. लेकिन आपको प्रोवोक नहीं होना है. आपको शांति से बैठे रहना है. पीस और नॉन-वायलेंस हमारी सबसे बड़ी ताकत है. यह मूवमेंट, यह प्रोटेस्ट, जो एक महीने से लगातार चल रहा है, वह इसलिए चल पाया है क्योंकि इसकी नींव शांति और अहिंसा पर रखी गई है. आगे भी यह इसी रास्ते पर चलेगा। कहीं न कहीं महात्मा गांधी को भी गर्व होगा कि इतने सालों बाद भी इस देश में सत्याग्रह हो रहा है.”

 

8:22 AM (27 मिनट पहले)

AAP on Delhi Protest: दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने पर आतिशी का मोदी सरकार पर हमला

Posted by :- Anurag

आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने मेट्रो स्टेशनों के बंद किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार रोज़ाना दिल्ली की लाइफलाइन यात्रा व्यवस्था को बाधित कर रही है, लेकिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से बातचीत नहीं कर रही.

8:21 AM (28 मिनट पहले)

Monsoon Session: संसद सत्र से पहले NDA सांसदों की अहम बैठक

Posted by :- Anurag

बीजेपी संसदीय दल ने निर्देश जारी कर सभी NDA सांसदों (मंत्रियों को छोड़कर) से गुरुवार सुबह 10:30 बजे संसद भवन के मकर द्वार पर एकत्र होने को कहा है. इस निर्देश को अत्यंत महत्वपूर्ण और तत्काल प्रभाव से पालन करने को कहा गया है.

इनपुट: हिमांशु मिश्रा

8:18 AM (30 मिनट पहले)

Delhi Protest: CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों से मिले स्पेशल CP देवेश चंद्र श्रीवास्तव

Posted by :- Anurag

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 22-23 जुलाई की रात स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर, ज़ोन-I) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने RML अस्पताल जाकर CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना.

 

Advertisement
7:49 AM (एक घंटा पहले)

CJP Protest Delhi: आशुतोष रंका ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

Posted by :- Anurag

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रंका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लोगों का धन्यवाद किया है. उनका कहना है कि सरकार हिंदू-मुस्लिम पर बात करती है. लेकिन शिक्षा पर बात नहीं करती है. शिक्षा के मुद्दे पर बात करना नहीं चाहते.

 

7:17 AM (एक घंटा पहले)

CJP Protest in Delhi: जंतर-मंतर के पास सुरक्षा बलों ने किया आंसू गैस का इस्तेमाल

Posted by :- Anurag

नई दिल्ली के जंतर-मंतर के पास NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने बुधवार देर रात प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण होने पर सुरक्षा बलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कार्रवाई की. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मी तैनात रहे.

 

 

7:12 AM (एक घंटा पहले)

जेपी नड्डा पर उमर अब्दुल्ला का पलटवार

Posted by :- Anurag

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने SSB पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह घटना 2022 की है, जब जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की नहीं बल्कि उपराज्यपाल के नेतृत्व वाला प्रशासन था. उन्होंने हाई लेवल कमेटी की रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए. 

7:07 AM (एक घंटा पहले)

Delhi Metro: CJP प्रदर्शन के बीच DMRC का फैसला, राजीव चौक समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद

Posted by :- Anurag

DMRC ने घोषणा की है कि सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद रहेंगे. हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट के कारण दिल्ली मेट्रो के 16 मेट्रो स्टेशन बंद, ना चढ़ पाएंगे और ना उतर पाएंगे

 

7:03 AM (एक घंटा पहले)

Salman Khan on CJP protest: छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने क्या कहा?

Posted by :- Anurag

दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध-प्रदर्शन ने बॉलीवुड का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है. सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट में कहा कि यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था. बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया. पूरी खबर यहां पढ़ें: छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी! जज्बे को किया सलाम, बोले- ये पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी

Advertisement
6:58 AM (एक घंटा पहले)

Mumbai CJP Protest: मुंबई में CJP समर्थक प्रदर्शनों पर पुलिस की कार्रवाई, 13 FIR दर्ज

Posted by :- Anurag

मुंबई पुलिस ने 18 जुलाई से अब तक CJP के समर्थन में हुए प्रदर्शनों के सिलसिले में 13 एफआईआर दर्ज की हैं और करीब 400 लोगों को नामजद किया है. पुलिस का कहना है कि कई स्थानों पर बिना अनुमति प्रदर्शन किए गए, जबकि प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कथित पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग उठाई. पुलिस के अनुसार, शिवाजी पार्क, चैत्यभूमि, चेंबूर और शिवसेना भवन समेत कई स्थानों पर बिना अनुमति प्रदर्शन किए गए.