दिल्ली में 22 फरवरी को होगा मेयर चुनाव, SC के आदेश के बाद सामने आई नई तारीख

दिल्ली मेयर का चुनाव 22 फरवरी को होने वाला है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आम आदमी पार्टी को कुछ दिन पहले ही बड़ी राहत दी गई थी. उस राहत के बाद ही अब मेयर चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है.

Advertisement
दिल्ली मेयर चुनाव दिल्ली मेयर चुनाव

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 4:24 PM IST

दिल्ली मेयर का चुनाव 22 फरवरी को होने वाला है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आम आदमी पार्टी को कुछ दिन पहले ही बड़ी राहत दी गई थी. उस राहत के बाद ही अब मेयर चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. 22 फरवरी को सुबह 11 बजे MCD सदन में चुनाव होने जा रहे हैं.

आप को राहत, चुनाव का रास्ता साफ

Advertisement

जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से एलजी वीके सक्सेना को एक चिट्ठी लिखी गई थी. उस चिट्ठी में कहा गया था कि 22 फरवरी को चुनाव करवाए जाएं. अब उस मांग पर मुहर लग चुकी है और कई रुकावटों के बाद चुनाव होने जा रहे हैं. यहां ये समझना जरूरी है कि दिल्ली की राजनीति में मेयर चुनाव बीजेपी बनाम आम आदमी पार्टी की लड़ाई के भेंट चढ़ गया था. तमाम प्रयासों के बावजूद भी चुनाव संपन्न नहीं हो पाए थे. बीजेपी लगातार मांग कर रही थी कि चुनाव के दौरान नामित सदस्य यानी एल्डरमैन को भी वोटिंग देने का अधिकार रहे, लेकिन आम आदमी पार्टी द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था.

किस बात पर था विवाद?

पार्टी ने दो टूक कहा था कि संविधान के मुताबिक नामित सदस्य वोट नहीं डाल सकते हैं. अब सुप्रीम कोर्ट ने भी आम आदमी पार्टी के पक्ष में ही फैसला सुनाया और नामित सदस्यों को वोटिंग का अधिकार नहीं दिया गया. कोर्ट ने ये भी साफ कर दिया था कि 24 घंटे के अंदर चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो जानी चाहिए. उसी कड़ी में अब 22 फरवरी को मेयर चुनाव होने जा रहे हैं.

Advertisement

वैसे सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा था कि SC का आदेश जनतंत्र की जीत. SC का बहुत बहुत शुक्रिया. ढाई महीने बाद अब दिल्ली को मेयर मिलेगा. ये साबित हो गया कि LG और बीजेपी मिलकर आये दिन दिल्ली में कैसे ग़ैरक़ानूनी और असंवैधानिक आदेश पारित कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »