दिल्ली: बुजुर्ग महिला हत्याकांड में बड़ा सुराग! हिरासत में होटल में रुककर लैविश लाइफ जीने वाला संदिग्ध

दिल्ली के पॉश जंगपुरा के पंतनगर में 70 वर्षीय प्रीति कुमारी की लूटपाट के दौरान हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेज है. कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक संदिग्ध पर खास फोकस है, जो होटल में रुककर कथित तौर पर लैविश लाइफ जीता था.

Advertisement
बुजुर्ग महिला, जिसकी बीते दिनों कर दी गई हत्या. (Photo: ITG) बुजुर्ग महिला, जिसकी बीते दिनों कर दी गई हत्या. (Photo: ITG)

आशुतोष कुमार

  • दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST

राजधानी दिल्ली के पॉश जंगपुरा इलाके के पंतनगर में 70 वर्षीय प्रीति कुमारी की लूटपाट के दौरान हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है. वारदात के बाद पुलिस की कई टीमें अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक संदिग्ध पर पुलिस का खास फोकस है और उससे चोरी किए गए सामान की बरामदगी को लेकर पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

सूत्रों के अनुसार संदिग्ध कथित तौर पर होटल में रुककर लैविश लाइफ जीता था. पुलिस को शक है कि उसी ने इस वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल उससे पूछताछ के साथ उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, ताकि चोरी हुआ सामान बरामद किया जा सके. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है.

प्रीति कुमारी अपने घर में अकेली रहती थीं. निजी स्कूल से सेवानिवृत्त होने के बाद वह सामाजिक कार्यों से जुड़ गई थीं और एक एनजीओ की डिस्पेंसरी में पर्ची बनाने का काम करती थीं. बताया जा रहा है कि घटना से करीब 15 दिन पहले उन्होंने अपने घर की खिड़की-दरवाजे की मरम्मत और फर्नीचर का काम कराया था. इस दौरान घर में काम करने वाले श्रमिकों से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है.

Advertisement

पुलिस को आशंका पहचान उजागर होने पर की गई हत्या
जांच में सामने आया है कि वारदात के दौरान बदमाशों ने आसपास के कुछ घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे, ताकि कोई मदद के लिए बाहर न निकल सके. इसके बाद वे प्रीति कुमारी के घर में दाखिल हुए और सामान चोरी करने लगे. इसी दौरान उनकी आंख खुल गई. पुलिस को आशंका है कि पहचान उजागर होने के डर से बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात को किसी ऐसे व्यक्ति ने अंजाम दिया था, जिसे महिला के घर और उनकी दिनचर्या की जानकारी थी. घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस ने आधिकारिक रूप से केस का खुलासा नहीं किया है. डीसीपी ने रविवार सुबह तक किसी गिरफ्तारी से इनकार किया था. ऐसे में पुलिस फिलहाल ठोस सबूत जुटाने और चोरी का सामान बरामद करने में लगी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »