समिति से मिले दूसरे नोटिस पर CS अंशु प्रकाश ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, सुनवाई कल

विधानसभा की प्रश्न एवं संदर्भ समिति ने उन्हें मंगलवार को नया नोटिस जारी कर 8 मार्च को अपने सामने पेश होने का निर्देश दिया है. चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश ने नए नोटिस को हाइकोर्ट में चुनौती दी है.

Advertisement
चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश

अजीत तिवारी / पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST

दिल्ली विधानसभा की समिति द्वारा जारी नोटिस को लेकर चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश ने बुधवार को हाईकोर्ट में नई याचिका दायर करके कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

विधानसभा की प्रश्न एवं संदर्भ समिति ने उन्हें मंगलवार को नया नोटिस जारी कर 8 मार्च को अपने सामने पेश होने का निर्देश दिया है. चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश ने नए नोटिस को हाइकोर्ट में चुनौती दी है.

Advertisement

चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश ने एक्टिंग चीफ जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस सी हरि शंकर की बेंच के सामने कहा कि उन्हें 5 मार्च को हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने 11 अप्रैल तक कमेटी के सामने पेशी टालने का ऑर्डर दिया हुआ है. बेंच ने याचिका को सुनवाई के लिए सिंगल बेंच के समक्ष ट्रांसफर कर दिया.

अब 8 मार्च को सिंगल बेंच के समक्ष मामले की सुनवाई होगी. चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश के वकील विवेक चिब ने कोर्ट को बताया कि उनकी याचिका पर सिंगल बेंच ने स्थगन आदेश दे रखें हैं.

समिति के वकील ने 5 मार्च को कोर्ट की भी आश्वासन दिया था कि चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश से संबंधित मामले में कोई कार्यवाही नहीं करेंगे. लेकिन उन्होंने मंगलवार को नया नोटिस जारी किया, जो कोर्ट के आदेश की अवमानना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »