विदेशी दौरे रद्द, नो कार डे लागू... फ्यूल बचाने के लिए दिल्ली सरकार के बड़े निर्देश

दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड और बाढ़ सिंचाई विभाग ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए सप्ताह में एक दिन ‘नो कार डे’ लागू किया है. इन विभागों ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के विदेशी दौरों पर रोक लगाया है, इसके साथ इलेक्ट्रिक वाहनों, कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement
दिल्ली के पीडब्ल्यूडी, जल और बाढ़ सिंचाई विभाग के मंत्री परवेश वर्मा. (File Photo: PTI) दिल्ली के पीडब्ल्यूडी, जल और बाढ़ सिंचाई विभाग के मंत्री परवेश वर्मा. (File Photo: PTI)

सुशांत मेहरा

  • नई​ दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:21 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और सस्टेनेबल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली के लोक निर्माण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड और बाढ़ सिंचाई विभाग ने 11 बड़े निर्देश जारी किए हैं. विभागों में अब सप्ताह में एक दिन 'नो कार डे' लागू किया जाएगा. इसके साथ ही अगली सूचना तक अधिकारियों के विदेशी दौरों पर भी रोक लगा दी गई है. 

Advertisement

लंबित विदेश यात्रा प्रस्तावों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं. नई गाइडलाइन के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी वाहनों का इस्तेमाल न्यूनतम करने को कहा गया है. विभाग ने सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया है. विभागों के वाहन बेड़े को तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने के आदेश भी जारी किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: PM मोदी के दो गाड़ी के काफिले को मुंह चिढ़ा रहा सम्राट चौधरी की दो दर्जन गाड़ियों का काफिला

इन विभागों ने अपने कर्मचारियों को निरीक्षण, फील्ड विजिट और कार्यालय आने-जाने के दौरान कार पूलिंग अपनाने की सलाह दी है. सरकारी कार्यक्रमों और निरीक्षणों में ग्रुप ट्रैवल के लिए इलेक्ट्रिक वाहन या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने को कहा गया है. निर्देशों में डीजल चालित पंपों की जगह इलेक्ट्रिक पंप और स्थायी पंपिंग स्टेशनों के उपयोग पर भी जोर दिया गया है. 

Advertisement

साथ ही अनावश्यक यात्राओं को कम करने के लिए वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने की बात कही गई है. इसके अलावा सभी कार्यालय परिसरों में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली सरकार के विभागों में बागवानी से संबंधित कार्यों में केवल जैविक खाद के इस्तेमाल को अनिवार्य किया गया है. दिल्ली सरकार ने सभी विभागों से इन निर्देशों के पालन की साप्ताहिक रिपोर्ट जमा करने को भी कहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »