दिल्ली: केजरीवाल सरकार का छह शहीदों के परिजनों को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने का ऐलान

शहीद हुए जवानों में दिल्ली पुलिस के  संकेत कौशिक व विकास कुमार, एयरफोर्स के राजेश कुमार, सुनील मोहंती, मीत  कुमार और सिविल डिफेंस के प्रवेश कुमार शामिल हैं इन लोगों के परिवार को दिल्ली सरकार की तरफ से एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है.

Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल. (फाइल फोटो) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल. (फाइल फोटो)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2021,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST
  • केजरीवाल सरकार ने किया बड़ा ऐलान
  • 6 शहीदों के परिवरों को एक करोड़ की आर्थिक मदद का ऐलान

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने सूबे के 6 परिवारों को 1-1 करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली सरकार ने ऐसे पुलिस कर्मियों और सैनिकों के लिए 1 करोड़ रूपए की सहयोग राशि का ऐलान किया गया था जो शहीद हो गए हैं. आज 6 परिवारों को आर्थिक मदद दी जा रही है इनमें 3 एयर फोर्स, 2 दिल्ली पुलिस और एक सिविल डिफेंस के जवान हैं.

Advertisement

शहीद हुए जवानों में दिल्ली पुलिस के  संकेत कौशिक व विकास कुमार, एयरफोर्स के राजेश कुमार, सुनील मोहंती, मीत  कुमार और सिविल डिफेंस के प्रवेश कुमार शामिल हैं इन लोगों के परिवार को दिल्ली सरकार की तरफ से एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है.

बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एसीपी संकेत कौशिक की बीते साल एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. एसीपी संकेत कौशिक साउथ वेस्ट दिल्ली के रजोकरी फ्लाई ओवर पर यातायात देख रहे थे. उसी दौरान एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी. घायल एसीपी को दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी. दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को उस याचिका पर नोटिस जारी किया था जिसमें कोरोना से जान गंवाने वाले सभी कोरोना वॉरियर्स को एक तय समयसीमा में 1 करोड़ की राशि देने की मांग की गई थी. याचिकाकर्ता के मुताबिक अभी तक दिल्ली सरकार ने सिर्फ 15 लोगों के परिवार को यह राशि दी है. जबकि कोरोना से मरने वाले कोरोना वॉरियर्स की तादाद बेहद ज्यादा है, दिल्ली में मरने वाले डॉक्टर की तादाद ही 117 के क़रीब है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »