रक्षाबंधन से पहले दिल्ली में फूड सेफ्टी रेड, ओखला सब्जी मंडी में 508 किलो मिलावटी पनीर नष्ट

रक्षा बंधन से पहले दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग फूड सेफ्टी के लिए सक्रिय हो गया है. ओखला सब्जी मंडी में 508 किलो मिलावटी पनीर नष्ट किया गया है और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है. विभाग ने 22 सैंपल लिए हैं और जांच के लिए सैंपल भी लैब्स में भेज दिए हैं जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
दिल्ली में रक्षाबंधन से पहले स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में आ गया है. (Photo- ITGD) दिल्ली में रक्षाबंधन से पहले स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में आ गया है. (Photo- ITGD)

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:27 PM IST

रक्षा बंधन से पहले दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग फुल एक्शन मोड में नजर आ रहा है. त्योहारी सीजन से पहले फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है. इसके तहत दिल्ली की ओखला सब्जी मंडी में 508 किलो मिलावटी पनीर नष्ट किया गया है.

इस मामले में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 और कानूनी प्रावधानों के तहत जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह के मुताबिक खाने-पीने की चीजों में मिलावट के खिलाफ हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की है. दिल्ली सरकार इस बात पर खास ध्यान दे रही है कि दिल्ली के नागरिकों को सुरक्षित, साफ-सुथरा और गुणवत्तापूर्ण खाना मिले. 

Advertisement

पिछले दो दिनों में विभाग ने दिल्ली के अलग-अलग जिलों से खाद्य पदार्थों के 22 सैंपल भी लिए हैं. इन सैंपल को विस्तृत जांच के लिए निर्धारित लैब्स में भेजा गया है. टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट' और उससे जुड़े नियमों और कानूनों के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(Photo- ITGD)

त्योहारी सीजन में बढ़ सकती है महंगाई

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि फूड सिक्योरिटी दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है, खासकर त्योहारों के मौसम में जब दूध से बने प्रोडक्ट्स, पनीर, मिठाइयों, खाने के तेल और दूसरे फूड प्रोडक्ट्स की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है. इसे देखते हुए विभाग राजधानी दिल्ली में कड़ी निगरानी रख रहा है.

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने आगे कहा कि त्योहार खुशी और जश्न का समय होते हैं और हर परिवार को बिना किसी सुरक्षा की चिंता किए गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों का सेवन करने का अधिकार है. हमारी सरकार उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी जो खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करते हैं और नागरिकों की सेहत को खतरे में डालते हैं.

Advertisement

सिंह ने आगे कहा कि हमारी प्रवर्तन टीमें मिलावटी और घटिया खाने की चीजों की बिक्री रोकने के लिए पूरे शहर में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं.

सख्त कार्रवाई के आदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि हर जिले में फूड एस्टैब्लिशमेंट, बाजारों और सप्लाई पॉइंट की नियमित जांच, सैंपलिंग और निगरानी के लिए पर्याप्त टीमें मुहैया कराई गई हैं. इन टीमों को सतर्क रहने और किसी भी तरह के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में फिर होगा CJP का प्रोटेस्ट, मांगें पूरी न होने के विरोध में इंडिया गेट पर मार्च

खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा के मानकों का पालन करने के लिए आने वाले दिनों में भी इसी तरह की जांच और सैंपल लेने का अभियान जारी रहेगा. स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि इस अभियान का मकसद न सिर्फ नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करना है, बल्कि पूरी फूड सप्लाई चेन पर रोक लगाना है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »