किसानों के प्रदर्शन से दिल्ली जाम, पढ़ें ट्रैफिक अपडेट

दिल्ली के सिंधु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर और नोएडा बॉर्डर पर भी हजारों की तादाद में किसान जमे हुए हैं. इस वजह से यह बॉर्डर बंद है. इसके अलावा मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भी किसान ने जाम लगाया है.

Advertisement
दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन के कारण भयंकर जाम लग रहा है (फोटो-PTI) दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन के कारण भयंकर जाम लग रहा है (फोटो-PTI)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 03 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:40 PM IST
  • किसानों का प्रदर्शन आठवें दिन जारी
  • सिंधु-चिल्ला समेत कई बॉर्डर हैं बंद

कृषि कानून पर मचे घमासान के बीच किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच आज चौथे दौर की बातचीत हो रही है. इससे पहले मंगलवार को हुई बातचीत में किसानों ने छोटा ग्रुप बनाकर बातचीत की सरकार की अपील खारिज दी थी. आज भी करीब 40 किसान संगठनों के नेता बातचीत में शामिल हो रहे हैं. 

दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे हैं. किसानों ने दिल्ली के चारों ओर घेरा डाला हुआ है. दिल्ली के सिंधु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर और नोएडा बॉर्डर पर भी हजारों की तादाद में किसान जमे हुए हैं. धरने की जगह पर ही गीत संगीत के जरिए किसानों की हौसलाअफजाई के लिए कलाकार भी पहुंच रहे हैं. बड़े स्तर पर लंगर का भी इंतजाम है.

Advertisement

किसानों के प्रदर्शन के कारण सिंधु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर समेत कई बॉर्डर को बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भी जाम लगाया गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है. इसके मुताबिक, गुरुवार को भी नोएडा लिंक रोड पर स्थित चिल्ला बॉर्डर को बंद रखा गया है. यहां पर गौतमबुद्ध द्वार पर सैकड़ों किसान सड़क जाम करके बैठे हैं.

देखें: आजतक LIVE TV

इसके अलावा टिकरी बॉर्डर, झारोदा बॉर्डर और झाटीकरा बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है. बदुसराय बॉर्डर को सिर्फ टू-व्हीलर के लिए खोला गया है. हालांकि, धनसा, दौराला, कापसहेड़ा, राजोकरी एनएच-8, बिजवासन/बाजघेरा, पालम विहार और दुंदाहेरा बॉर्डर को खोला गया है.

किसानों के प्रदर्शन के कारण सिंधु बॉर्डर अभी भी बंद है. लामपुर, औचंडी समेत कई छोटे बॉर्डर भी बंद है. जगह-जगह बॉर्डर बंद होने से भारी जाम लग गया है. पुलिस ने रोहिणी से सिग्नेचर ब्रिज की ओर आउटर रिंग रोड पर न जाने की सलाह दी है.

Advertisement

सिंधु, लामपुर, सफियाबाद, प्याऊ मनियारी बॉर्डर को बंद कर दिया गया है. NH 44 को भी दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है. जीटीके रोड से भी ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है. टैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, आउटर रिंग रोड, जीटीके रोड, एनएच 44 से बचने की सलाह दी गई है. वहीं, दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर जाम लग गया है. गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के कारण ये जाम लगा है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »