दिल्ली के बवाना में गैंगवार, बदमाशों ने घर में घुसकर 4 लोगों को मारी गोली, एक की मौत

दिल्ली के बवाना इलाके में एक बार फिर गैंगवार की घटना सामने आई है. बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की. इस हमले में चार लोगों को गोली लगी, जिसमें बेटे की मौत हो गई और पिता की हालत नाजुक बताई जा रही है, वहीं एक 10 साल के बच्चे के पैर में भी गोली लगी है. शुरुआती जांच में इसे गैंगवार का मामला माना जा रहा है और टिल्लू गैंग पर शक जताया जा रहा है. दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.

Advertisement
दिल्ली के बवाना इलाके में गैंगवार (Photo: Screengrab) दिल्ली के बवाना इलाके में गैंगवार (Photo: Screengrab)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली ,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:00 PM IST

दिल्ली के बवाना इलाके में एक बार फिर गैंगवार की घटना सामने आई है. बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की. इस हमले में चार लोगों को गोली लगी, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई और पिता की हालत नाजुक बताई जा रही है, वहीं एक 10 साल के बच्चे के पैर में भी गोली लगी है. शुरुआती जांच में इसे गैंगवार का मामला माना जा रहा है और टिल्लू गैंग पर शक जताया जा रहा है. दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. घटना के बाद से इलाके में तनाव फैला हुआ है. 

Advertisement

शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह हमला गैंग के बीच चल रही आपसी दुश्मनी का नतीजा हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक हमले में टिल्लू गैंग के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है. घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और उन्होंने जांच शुरू कर दी है. हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश जारी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

बवाना में घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग

मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि अचानक फायरिंग शुरू हो गई और कई गोलियां चलाई गईं. उन्होंने कहा कि तीन बदमाश थे, जो बाइक से आए थे और बाइक थोड़ी दूर खड़ी करके पैदल मौके तक पहुंचे. इसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की. पीड़ितों के एक परिजन के मुताबिक उन्हें यह साफ नहीं है कि कितने लोगों को गोली लगी है. उन्होंने बताया कि परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी.

Advertisement

चश्मदीद का दावा, बाइक से आए बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

पीड़ित युवक अपनी दुकान चलाता था, पशुपालन करता था और दूध बेचकर अपना जीवनयापन कर रहा था. उन्होंने कहा कि वह बहुत ही सीधा और शरीफ लड़का था. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि पहले कभी किसी तरह की धमकी मिलने की कोई जानकारी नहीं थी. परिजन ने खुद को मृतक रवि का चाचा बताते हुए कहा कि उन्हें इस हमले की कोई वजह समझ में नहीं आ रही है.

इस घटना पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि  19 मार्च 2026 को शाम करीब 5:26 बजे बवाना के हरेवाली गांव में फायरिंग की घटना को लेकर दो पीसीआर कॉल मिलीं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और अस्पताल भी गए. शुरुआती जांच में सामने आया कि तीन बदमाश बाइक पर आए और रवि भारद्वाज को निशाना बनाकर गोली चलाई. घायल रवि को पूठ खुर्द के एमवी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना में अनिल भारद्वाज, राज कुमार और एक 8 साल का बच्चा भी घायल हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement